फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Medal winners of state level netball competition welcomed

Sonipat News: राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का किया स्वागत

Tue, 25 Mar 2025 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Mar 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Medal winners of state level netball competition welcomed
फोटो 08- सोनीपत के खरखौदा के प्रताप सिंह मैमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पदक विजेता खिलाड़
खरखौदा। राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता भिवानी के कलिंगा में आयोजित की गई थी। इसमें प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाते हुए जिले व स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि लड़कों की फास्ट फाइव सब जूनियर चैंपियनशिप में ओजस दहिया व कार्तिक दहिया, लड़कियों में वरिंदा व कशिश, सब जूनियर मिक्स में भूमित, सीनियर फास्ट फाइव में पलक दहिया व विधि दहिया ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर वरिंदा, पलक व विधि का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है। यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह जीत न केवल प्रताप स्कूल के लिए गर्व का विषय है, बल्कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास व आगे के खेल करियर के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।
विज्ञापन

पदक विजेताओं का विद्यालय पहुंचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, नेटबॉल प्रशिक्षक संसार दहिया ने स्वागत किया। खिलाड़ियो को जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन समिति, प्रशिक्षक व माता-पिता को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed