फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MCD worker's bag full of cash stolen when he came to buy inverter-battery

Sonipat News: इनवर्टर-बैटरी खरीदने आए एमसीडी कर्मी का नकदी से भरा बैग चोरी

Thu, 29 Jun 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
MCD worker's bag full of cash stolen when he came to buy inverter-battery
फोटो 02: इनवर्टर-बैटरी की दुकान पर नकदी चोरी करने आया चोर सीसीटीवी में दिखाई देता हुआ। संवाद
खरखौदा। दुकान पर इनवर्टर-बैटरी खरीदने के लिए पहुंचे एमसीडी कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। बैग में 60 हजार रुपये थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

एमसीडी में कार्यरत गांव सिलाना निवासी संजय घर पर इनवर्टर-बैटरी लगवाने के लिए पहले खरखौदा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 60 हजार रुपये निकाले फिर दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने अपना हेलमेट और नकदी से भरा थैला काउंटर पर रखकर इनवर्टर और बैटरी देखने लगे। इसी बीच एक लड़का दुकान में आया और पहले अंदर मौजूद लोगों की स्थिति देखता है और बाहर निकल जाता है। इसके बाद जब दुकान के अंदर दुकानदार और ग्राहक इनवर्टर-बैटरी देखने और दिखाने में व्यस्त हो जाते हैं तो एक अन्य व्यक्ति के काउंटर के पास खड़ा होने के बावजूद उक्त लड़का दोबारा से दुकान में घुसकर नकदी का थैला उठाता है और फरार हो जाता है। जब तक संजय का इस ओर ध्यान गया तब तक चोर नकदी को लेकर जा चुका था। पुलिस ने संजय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फोटो 02: इनवर्टर-बैटरी की दुकान पर नकदी चोरी करने आया चोर सीसीटीवी में दिखाई देता हुआ। संवाद

फोटो 02: इनवर्टर-बैटरी की दुकान पर नकदी चोरी करने आया चोर सीसीटीवी में दिखाई देता हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed