{"_id":"664b7944c2750545480a7e59","slug":"mbbs-students-demand-basic-facilities-from-the-director-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118534-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एमबीबीएस की छात्राओं ने निदेशक से की मूलभूत सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एमबीबीएस की छात्राओं ने निदेशक से की मूलभूत सुविधाओं की मांग
Mon, 20 May 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 May 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज में छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। सोमवार को छात्राएं इकट्ठी होकर मेडिकल कॉलेज के निदेशक के पास पहुंचीं और अपनी शिकायत दी। निदेशक ने शिकायत सुनने के बाद जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
एमबीबीएस की छात्राओं ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। कॉलेज और अस्पताल में लगा एसी भी काम नहीं कर रहा है, जिससे छात्राओं को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। जबकि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं बार-बार बिजली की कटौती होती है और कॉलेज प्रशासन की तरफ से जनरेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। छात्राओं को छात्रावास के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। छात्राएं पर्याप्त फर्नीचर के बिना खराब रख रखाव वाले कमरों में रहती हैं। छात्रावासों के पास खेल मैदानों और पार्कों का कोई रखरखाव नहीं है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डाॅ. जगदीश चंद्र दुरेजा छात्राओं को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।