{"_id":"6079e11f8ebc3ed3a3409d9f","slug":"mbbs-offline-classes-will-not-be-held-in-bps-women-s-medical-college-sonipat-news-rtk6047893200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में नहीं लगेंगी एमबीबीएस की ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में नहीं लगेंगी एमबीबीएस की ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस के सत्र 2019-20 की छात्राओं की ऑफलाइन कक्षाएं नहीं लगेंगी। यहीं नहीं छात्राओं को हॉस्टल में रहने की अनुमति भी नहीं होगी। छात्राओं को घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। यह फैसला मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी।
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सत्र 2019-20 में करीब 200 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। इनमें से अधिकतर छात्राएं हॉस्टल में लेकर पढ़ाई करती हैं, लेकिन अब कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकार पहले ही मेडिकल कॉलेज के अस्पताल को स्पेशल कोविड अस्पताल घोषित कर चुकी हैं। फिलहाल अस्पताल में कोरोना के करीब 125 मरीज दाखिल हैं, फिर भी संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राओं की ऑफलाइन कक्षाएं न लगाने का निर्णय लिया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एमबीबीएस के सत्र 2019-20 की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी हैं। छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में अभी कोरोना के मरीज अधिक नहीं हैं। यहां 125 मरीज दाखिल हैं। अस्पताल में ओपीडी सेवाएं चालू रहेंगी। - डॉ. एपीएस बत्रा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अस्पताल में जारी रहेंगी ओपीडी, 175 बेड खाली
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में सरकार की ओर से स्पेशल कोविड अस्पताल बना रखा है। कोरोना के मरीजों के लिए फिलहाल 300 बेड स्थापित किए गए हैं। इनमें से अब तक करीब 125 बेड पर कोरोना के मरीज दाखिल हैं। अन्य 175 बेड खाली हैं। कोरोना के मरीजों की एंट्री से लेकर इलाज की सुविधा अलग है। इसलिए ओपीडी पर उनका कोई असर नहीं है। यहां हर रोज 2500 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही हैं, जो फिलहाल जारी रहेंगी। अस्पताल में ओपीडी सेवाएं जारी रहने से सामान्य मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। वह ओपीडी के समय अपनी जांच के साथ इलाज भी करा सकेंगे।