फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MBBS final year student dies in suspicious condition, murder case registered

एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Sep 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
MBBS final year student dies in suspicious condition, murder case registered
छात्रा रुचि का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
गांव नदीपुर माजरा के पास संदिग्ध अवस्था में खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। साथियों ने कार पलटने से मौत की सूचना परिजनों को दी। हालांकि परिजन जब मौके पर पहुंचे तो हादसे के दौरान कार में सवार तीन सहपाठियों के साथ एक युवक-युवती को कोई चोट तक नहीं मिली। इस पर छात्रा के पिता ने बेटी की साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक में सुखपुरा चौक स्थित छोटूराम नगर निवासी सुरेश ने गन्नौर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रुचि खानपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गन्नौर में नदीपुर माजरा गांव के निकट कार पलटने से उसकी बेटी रुचि की मौत हो गई। बाद में उन्हें पता चला कि उस कार में मौजूद उसकी साथी सीमा, रितु, नेहा, रेणु व अनुज को खरोंच तक नहीं आई। इस पर उन्होंने जब खानपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर सभी विद्यार्थियों से बात की तो उन्होंने बताया कि कार को उनकी बेटी रुचि चला रही थी। अचानक से कार के सामने गाय आ गई, जिससे उनकी कार पलट गई और रुचि कार के नीचे दब गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जब उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की तो सभी ने अलग-अलग बयान दिए। बाद में उन्होंने बताया कि गाड़ी को रोहतक के बसंत विहार का अनुज चला रहा था। बार-बार बयान बदलने से उन्हें शक है कि उनकी बेटी को सभी ने मिलकर साजिश के तहत हत्या की है। थाना गन्नौर पुलिस ने मृतक रुचि के पिता की शिकायत पर सीमा, रितु, नेहा, रेणु व अनुज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपनी साथी का जन्मदिन मनाने मुरथल जा रहे थे सभी दोस्त
गन्नौर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रुचि, सीमा, रितु, नेहा व अनुज अपनी साथी रेणु के साथ उसका (रेणु का) जन्मदिन मनाने आए थे। वे मेडिकल कॉलेज से मुरथल ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। एमपी माजरा के निकट यह दुर्घटना हुई, जिसमें रुचि की मौत हो गई, जबकि उसके सभी साथी सुरक्षित बच गए। पिता के आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
छात्रा की हादसे में मौत की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। छात्रा के पिता ने उसकी तीन सहपाठी व दो अन्य पर बेटी की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई कर जल्द पटाक्षेप किया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत
------------
छात्राओं की ड्यूटी की जांच कराएगा मेडिकल कॉलेज प्रशासन
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में रात के समय छात्राओं के पार्टी मनाने परिसर से बाहर जाने की जांच करेगा। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि रात के समय इंटर्नशिप की छात्राओं की ड्यूटी थी या नहीं। गन्नौर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की छात्रा की हत्या के आरोप के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।
दरअसल, शनिवार रात को मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही छात्रा डॉ. रुचि दोस्तों के साथ मुरथल ढाबे पर खाना खाने गई थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में गन्नौर क्षेत्र के पास गाड़ी पलटने से उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य छात्राएं बच गईं, लेकिन इस मामले में डॉ. रुचि के पिता ने उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। गन्नौर थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी रात के समय छात्राओं के परिसर से बाहर जाने की जांच करने का निर्णय लिया है।

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु ने बताया कि हॉस्टल से रात के समय बाहर निकलने की अनुमति केवल इंटर्नशिप की छात्राओं को होती है। चूंकि इन छात्राओं की अस्पताल परिसर में ड्यूटी लगाई जाती है। अब कुछ छात्राओं के रात के समय परिसर से बाहर जाने का मामला सामने आया है, जिनमें से एक की मौत भी हो गई है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी कि छात्राओं की ड्यूटी रात के समय थी या नहीं। अगर थी तो वे ड्यूटी छोड़कर बाहर कैसे गईं। मामले में पूरी जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

छात्रा की मौत के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे परिजन। संवाद

छात्रा की मौत के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed