फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor wrote a letter to the CM against the officers

Sonipat News: मेयर ने अधिकारियों के खिलाफ सीएम को लिखा पत्र

Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mayor wrote a letter to the CM against the officers
सोनीपत। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से नाराज मेयर निखिल मदान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वहीं, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, निदेशक और अपर सचिव को भी इसकी कॉपी भेजी है।
विज्ञापन

मेयर शहर में बारिश के दौरान पानी निकासी और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराज हैं। मेयर ने बताया कि हाउस की बैठकों में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी अधिकारी एजेंसियों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखा रहे। जिसका असर शहर की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। निगम अधिकारियों का उदासीन रवैया क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है। कई माह पहले मेयर और पार्षदों की तरफ से दी गई विकास कार्यों की सूची जस की तस पड़ी है। मेयर ने अधिकारियों के तबादले और विभिन्न मामलों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शहर में नालों की सफाई और निर्माण कार्य में अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। मानसून से पहले लगातार निर्देश देने के बावजूद अधिकारियों ने इस विषय पर कोई काम नहीं किया। जिसके चलते रविवार को हुई मानसून की पहली बारिश में शहर के लोगों को जल भराव की समस्या झेलनी पड़ी। सबसे अधिक जल भराव वाले क्षेत्रों में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के कार्य को पूरा नहीं किया गया। शहर के बीचोंबीच से गुजर रही ड्रेन-6 को ढकने का कार्य कई वर्षों से लंबित है, जिसके चलते ड्रेन के साथ लगती कालोनियों में दूषित जल भराव की समस्या पैदा हो रही है, लेकिन नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से कार्य गति नहीं पकड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसियों पर अधिकारियों का कंट्रोल नहीं
मेयर ने पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान का कार्य कर रही एजेंसियों पर कोई कंट्रोल नहीं है। जिसके चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हर माह करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद शहर की हालत दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed