फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor, MLA and BJP leaders came to know about the condition of patients

Sonipat News: मेयर, विधायक और भाजपा नेताओं ने जाना मरीजों का हालचाल

Fri, 24 Mar 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mayor, MLA and BJP leaders came to know about the condition of patients
सोनीपत। मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार, भाजपा नेता राजीव जैन व ललित बत्रा ने नागरिक अस्पताल व निजी अस्पताल में जाकर बीमार लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉक्टरों को उन्हें तुरंत उपचार दिलाने के निर्देश दिए। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि शहर में एक साथ सैकड़ों लोगों की फूड प्वाइजनिंग की वजह से तबीयत बिगड़ना चिंता का विषय है। इस मामले पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। समय-समय पर खाद्य पदार्थों की जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों की सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने मरीजों से बातचीत करने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को कुट्टू के आटे के नमूने लेकर जल्द कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। भाजपा नेता राजीव जैन ने मरीजों से बात करने के बाद स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज से फोन पर बात की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से अधिकारियों की लापरवाही पर कड़ा एक्शन लेने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि व्रत में कुट्टू के आटे का इस्तेमाल न करें और व्यापारियों से भी आटे का सारा स्टॉक नष्ट करने का आग्रह किया। भाजपा नेता ललित बत्रा ने अस्पताल में चिकित्सकों को हर मरीज को बेड उपलब्ध कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed