फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor inspects development works in Jagdishpur; issues instructions to rectify shortcomings.

Sonipat News: जगदीशपुर में मेयर ने विकास कार्यों का लिया जायजा, कमियां सुधारने के निर्देश

Wed, 30 Sep 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mayor inspects development works in Jagdishpur; issues instructions to rectify shortcomings.
फोटो: सोनीपत के गांव जगदीशपुर में पार्क का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में सफाई व्यवस्था, पानी निकासी, कम्युनिटी सेंटर और पार्कों का निरीक्षण किया। पानी निकासी की व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि पानी की निकासी सुचारू हो और लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

मेयर ने कम्युनिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर के सामने पार्किंग विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में सुविधा हो।
विज्ञापन

इसके बाद मेयर ने गांव में निर्माणाधीन ऑक्सीजन पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुसार काम पूरा करने के निर्देश दिए। पुराने पार्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमियां मिलने पर निगम अधिकारियों और ठेकेदार को मौके से ही आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed