फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election... Every street will be upgraded, waterlogging at the bus stand will be stopped.

Sonipat News: मेयर उपचुनाव... हर गली उन्नत होगी, बस स्टैंड पर जलभराव रोकेंगे

Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election... Every street will be upgraded, waterlogging at the bus stand will be stopped.
फोटो :20: सोनीपत में भाजपा का संकल्प पत्र जारी करती पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, साथ में जिल
सोनीपत। भाजपा ने मंगलवार को सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में संकल्प पत्र का विवरण प्रस्तुत किया। इसमें 21 बिंदुओं के साथ प्रदेश के विकास की रूपरेखा तैयार की गई है, जबकि सोनीपत के लिए 18 बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया है। संकल्प पत्र जारी करने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, साथ में जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व संसदीय सचिव अनिल ठक्कर, प्रवक्ता नीरज आत्रेय मौजूद रहे।
विज्ञापन




मुख्य विकास योजनाएं

जल निकासी प्रणाली : 2025 मानसून से पहले सोनीपत बस स्टैंड, सुदामा नगर, आदर्श नगर, चावला कॉलोनी और खन्ना कॉलोनी में जलभराव रोकथाम के लिए उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन


सड़कों का सुधार : ‘हर गली, उन्नत गली’ योजना के तहत गड्ढों को ठीक किया जाएगा। सोनीपत-रोहतक फ्लाईओवर, गीता भवन चौक और अन्य प्रमुख सड़कों को व्हाइट टॉपिंग से सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ सोनीपत अभियान : आर्य नगर और विकास नगर में कचरा प्रबंधन बेहतर बनाया जाएगा। 50 नए कचरा संग्रहण वाहन शुरू किए जाएंगे।
शहर की अधूरी नालियों का समाधान : सिक्का कॉलोनी समेत अन्य स्थानों की नालियों को ढका जाएगा।

व्हाट्सअप हेल्पलाइन : सफाई से जुड़ी शिकायतों के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू होगी।

सड़क सुरक्षा : एनएच-352ए से जुड़े सभी प्रमुख चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

सिविल अस्पताल नवीनीकरण : राज्य सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

वरिष्ठ नागरिक सेवा : वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष हेल्पलाइन और सामुदायिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर : नियमित मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे।

स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन : शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए स्मार्ट सिग्नल लगाए जाएंगे।

सीसीटीवी सुरक्षा : बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

प्रॉपर्टी टैक्स सुधार : प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी विसंगतियों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

कलेक्टर रेट पर भूमि पंजीकरण : काबिज भूमि पर बने मकानों को कम शुल्क पर पंजीकृत किया जाएगा।

बीपीएल परिवारों के लिए पानी बिल माफी : निगम क्षेत्र में रहने वाले बीपीएल परिवारों के पानी के बकाया बिल माफ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed