फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mayor by-election: 19 Congress candidates submitted biodata, a panel of five sent to the high command

मेयर उपचुनाव : कांग्रेस के 19 दावेदारों ने बायोडाटा पेश किया, आलाकमान को भेजा पांच का पैनल

Tue, 11 Feb 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mayor by-election: 19 Congress candidates submitted biodata, a panel of five sent to the high command
सोनीपत। नगर निगम के मेयर उप चुनाव को लेकर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी प्रत्याशी तय करने की गतिविधियां तेज कर दी है। कांग्रेस भवन में गठित कमेटी के सामने सोमवार को कांग्रेस के 19 दावेदारों ने अपना बायोडाटा पेश किया। राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने दावेदारों का साक्षात्कार लिया। इसके आधार पद कमेटी की सहमति से अंतिम पांच नाम तय किए हैं, जिनका पैनल तैयार कर आलाकमान को भेज दिया है। अब आलाकमान मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित करेगा। वहीं, खरखौदा नपा अध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारों के नाम लिए गए हैं।
विज्ञापन


19 कांग्रेसियों ने कमेटी के सामने अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया है। उनमें जिला बार के पूर्व प्रधान संदीप कुमार स्वीटी, सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता प्रशांत शर्मा, दयानंद वाल्मीकि, डाॅ. सत्यवीर निर्माण, कमल हसीजा, रितु बंसल, पवन गर्ग, अमनदीप शर्मा, निगम पार्षद नीतू दहिया, बिजेंद्र मलिक, नरेंद्र हुड्डा, संजीत मलिक, सुरेंद्र टोंक, अशोक आर्य, निगम पार्षद रेनू कपूर सैनी, चांदरूप, गौरव गौतम शामिल हैं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम दहिया, जयभगवान आंतिल, सतबीर निर्माण, अनंत दहिया, कर्मबीर सरोहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा के छह नामों पर नहीं बनी बात, सभी 48 दावेदार के नाम दिल्ली मंगवाए
भाजपा की ओर से जिन छह नामों पर सहमति बनाकर आलाकमान के पास भेजे गए थे, उनसे बात नहीं बन सकी। भाजपा आलाकमान ने जिला अध्यक्ष समेत कोर ग्रुप के पदाधिकारियों को पूरे पैनल के साथ मंगलवार को दिल्ली हरियाणा भवन में बुलाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने बताया कि उन्हें आदेश मिले हैं कि भाजपा के 48 दावेदारों के नाम लेकर दिल्ली हरियाणा भवन में पहुंचना है। इन्हीं नामों में से मेयर उपचुनाव व खरखौदा नपा अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed