{"_id":"666ccbc53d4dbff4b409c3a7","slug":"mayor-and-municipal-commissioner-started-cfc-in-sector-14-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119666-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेयर व निगमायुक्त ने सेक्टर-14 में शुरू कराया सीएफसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेयर व निगमायुक्त ने सेक्टर-14 में शुरू कराया सीएफसी
Sat, 15 Jun 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 3 के सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक भवन में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) की शुरुआत की गई। इस दौरान मेयर निखिल मदान, निगम आयुक्त विश्राम मीणा व निगम पार्षद सुरेंद्र मदान ने वरिष्ठ नागरिक केएल राजपाल के हाथों रिबन कटवाकर किया। मेयर ने बताया कि नगर निगम की ओर से हर वार्ड में सीएफसी खोले जा रहे हैं। अब क्षेत्र के लोगों को नगर निगम की जगह घर के नजदीक सीएफसी पर जाकर ऑनलाइन सुविधाओं व योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
मेयर ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स भरने के समय और अन्य कार्यों के लिए नगर निगम कार्यालय में बने सीएफसी काउंटर पर भीड़ हो जाती है। इसके चलते लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए वार्ड स्तर पर सीएफसी खोले जा रहे हैं। निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि फिलहाल सीएफसी में प्रॉपर्टी टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कार्यों को शुरू किया गया है। जल्द ही नगर निगम से जुड़ी सभी सेवाओं को शुरू किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना पर काम चल रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ, रविंद्र कुकरेजा, संदीप, कपिल, संजीव गांधी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।