फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'Mata ki Kadhai' ritual performed at the Maa Chitane Wali temple; devotees received *prasad*.

Sonipat News: मां चिटाने वाली मंदिर में हुई माता की कढ़ाई, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

Sun, 19 Jul 2026 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jul 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
'Mata ki Kadhai' ritual performed at the Maa Chitane Wali temple; devotees received *prasad*.
फोटो : सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित मां चिटाने वाली मंदिर में संकीर्तन करती महिलाएं। स्रोत: मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बड़ा बाजार स्थित मां चिटाने वाली मंदिर में रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी के अवसर पर माता की कढ़ाई आयोजित की गई। इस दौरान श्रद्धालु ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में इस बार देवेंद्र कुच्छल व दिनेश कुच्छल ने बेटे शिवम कुच्छल व केशव कुच्छल के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया । इस आयोजन में महिला श्रद्धालुओं की विशेष भागीदारी रही। विशेष पूजा-अर्चना के बाद माता की कढ़ाई की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ माता का गुणगान किया।
विज्ञापन

इस दौरान रितु कुच्छल, बबीता कुच्छल, ममता वर्मा, सुनीता गोयल, अंजू गुप्ता, मंजू गोयल, कौशल कुच्छल, नरेश गोयल, तरुण गोयल भी मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी पं. अमित शौनक ने बताया कि प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed