फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mastermind arrested at Delhi airport trying to escape to Dubai

दुबई भागने की फिराक में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mastermind arrested at Delhi airport trying to escape to Dubai
एसटीएफ की गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। हैकिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ऑनलाइन परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। वह दुबई भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-23 का रहने वाला विकासदीप दहिया है। एसटीएफ ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उसे रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं एसटीएफ गिरोह के सात सदस्यों से बरामद 1200 कंप्यूटर व छह लैपटॉप को पंचकूला लैब भेजकर जांच कराएगी।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि एसटीएफ ने हैकिंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें मूलरूप से गांव गोरड फिलहाल अपेक्स ग्रीन मुरथल निवासी अशोक कुमार उर्फ शौकी, मूलरूप से गोरड फिलहाल पटेल नगर निवासी मोनू कुमार उर्फ डाक्टर, गोरड निवासी आशीष, जयपुर के मोतीनगर निवासी आकाश, राजस्थान के दोसा कोड़ला के गौरी व जयपुर के पानावाला के आकाश कुमार व जींद के श्यामलो निवासी आशीष था। इनको अदालत में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इनसे पूछताछ के आधार पर एसटीएफ की टीम ने शनिवार को गैंग के मास्टरमाइंड विकासदीप दहिया को दिल्ली एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद से वह फरार हो गया था। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था। वहीं एसटीएफ को तीन अन्य आरोपियों की जानकारी मिली है। उनकी तलाश में रोहतक, दिल्ली व बहादुरगढ़ में छापा मार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद सामान को पंचकूला भेजेगी एसटीएफ
गिरोह के सदस्यों से 1200 कंप्यूटर, 130 हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, कई ब्लैंक चेक, छह लैपटॉप व 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इनको जांच के लिए पुलिस की फॉरेंसिक लैब पंचकूला में भेजने की तैयारी की जा रही है। जिससे अन्य सुबूत जुटाए जा सके।
पेपर सॉल्व करने वालों के साथ लैब के आईटी हेड से करता था सेटिंग
गिरफ्तार आरोपी विकासदीप दहिया पर आरोप है कि वह पेपर सॉल्व करने वाले युवकों की तलाश करता था। वह पेपर से पहले उनसे संपर्क कर उन्हें तैयार कर लेता था। इसके साथ ही वह परीक्षा केंद्र की लैब के आईटी हेड से सेटिंग करता था। जिसके बाद परीक्षा पास कराने में आसानी होती थी।

वर्जन
ऑनलाइन परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। वह दुबई भागने की फिराक में था। उससे गिरोह के अन्य राज्यों में कार्य करने वाले शातिरों की जानकारी मिल सकेगी। उसको न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
- इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, एसटीएफ प्रभारी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed