फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mason dies after falling from the roof of a house under construction in Murthal.

Sonipat News: मुरथल में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से राजमिस्त्री की मौत

Wed, 30 Sep 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after falling from the roof of a house under construction in Murthal.
सोनीपत। गांव मुरथल में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय पहली मंजिल से गिरने से बिहार के अररिया हॉल मुरथल निवासी राजमिस्त्री अब्दुल रहमान (40) की मौत हो गई। वह 25 दिन पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में सोनीपत आए थे। मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

अब्दुल रहमान हॉल में मुरथल में किराए पर रह रहे थे। वह चार दिन से गांव में एक निर्माणाधीन मकान में चिनाई का काम कर रहे थे। मंगलवार को वह पहली मंजिल पर दीवार की चिनाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

साथी मजदूरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मुरथल थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि राजमिस्त्री के परिजनों को बिहार में सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद उनके बयान दर्ज कर उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed