फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Masked miscreants attacked the company's supervisor and foreman.

Sonipat News: कंपनी के सुपरवाइजर और फोरमैन पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला

Sat, 14 Mar 2026 05:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Masked miscreants attacked the company's supervisor and foreman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। ब्राह्मण दरवाजा के पास कंपनी के सुपरवाइजर और फाेरमैन पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया। भीड़ को जुटते देखकर हमलावर बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के गांव अहिरांकापुरा फिलहाल खरखौदा के ब्राह्मण दरवाजा निवासी सुशील कुमार ने बताया कि वह आईएमटी स्थित बेलसोनिका प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर हैं। शुक्रवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद घर जा रहे थे।
विज्ञापन

उनके साथ कंपनी में फोरमैन पानीपत निवासी रोहित भी थे। वह जब शहर के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो दो बाइक पर आए पांच-छह नकाबपोश युवकों ने उनको रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील ने बताया कि रोहित के सिर पर पाइप से वार किया गया। वहीं, मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी तो हमलावर मौके से भाग गए। जल्दबाजी में उनकी एक बाइक वहीं पर छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed