{"_id":"630a61f8447cc27f860fec06","slug":"maruti-s-investment-in-800-acres-and-suzuki-s-investment-in-100-acres-will-accelerate-the-development-of-kharkhoda-sonipat-news-rtk656320334","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 एकड़ में मारुति व 100 एकड़ में सुजुकी का निवेश खरखौदा के विकास को देगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 एकड़ में मारुति व 100 एकड़ में सुजुकी का निवेश खरखौदा के विकास को देगा रफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। मारुति-सुजुकी अपने 40 सालों के साथ को खरखौदा में रविवार को अपना एक और प्लांट लगाकर आगे बढ़ाने का काम करेगी। मारुति का पहले चरण में 800 एकड़ में व सुजुकी का 100 एकड़ में 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश खरखौदा की सूरत बदलने का काम करेगा। आईएमटी के अंदर मारुति की जमीन पर होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
मारुति-सुजुकी की तरफ से पंडाल व मंच तैयार करवा लिया गया है। लोगों के बैठने की व्यवस्था से लेकर अन्य सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। जिला प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लिया जा रहा है। शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी कई दिन से यहां डेरा जमाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के पास गोल चक्र पर एचएसआईआईडीसी द्वारा रंग-बिरंगे झंडे लगाने के साथ ही इसे एक किलोमीटर से ज्यादा रास्ते पर दोनों तरफ खरखौदा-दिल्ली मार्ग तक लगाया गया है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी के सफेद रंग के झंडे इसकी शोभा और बढ़ा रहे हैं।
इंसेट
सभी सांसद और 40 विधायक करेंगे शिरकत
हरियाणा में मारुति का गुरुग्राम, मानेसर के बाद यह तीसरा प्लांट होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयार किए गए पंडाल में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें मारुति-सुजुकी के वीआईपी हिस्सा लेंगे। साथ ही हरियाणा के सभी सांसद, मंत्री व विधायक शामिल होंगे। समारोह में स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज विशेष रूप से शामिल होंगे। इनके साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
इंसेट
अतिरिक्त उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
अतिरिक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मारुति-सुजुकी प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए समारोह स्थल का दौरा किया। उन्होंने कार्यक्रम से संबंधित सभी पहलुओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने आम जनमानस के बैठने, आने-जाने, पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उनके साथ डीआरओ हरिओम अत्री, एचएसआईआईडीसी के मुख्य संयोजक सुनील शर्मा, डीजीएम विजय गोदारा, एक्सईएन प्रशांत कौशिक सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
इंसेट
हर व्यक्ति देख सकेगा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर जलरोधक (वाटर प्रूफ) शेड बनाया गया है। जिसमें जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। ताकि पंडाल में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति आसानी से प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देख सके। मुख्य स्टेज पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्य पंडाल को फूलों, फलेक्स व अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया है। आईएमटी में पंडाल में जाने के लिए निर्देश बोर्ड लगाए गए हैं।
इंसेट
कार्यक्रम पर एक नजर
2:30 बजे : कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
3:30 बजे : मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समारोह में शामिल होंगे।
3:32 बजे : मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष केनेची आयुकावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभिनंदन करेंगे। संयुक्त प्रबंधक निदेशक शिगोत्सी तोरिल उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करेंगे।
3:45 बजे : मारुति सुजुकी इंडिया लि. के कार्यकारी उपाध्यक्ष का संबोधन होगा। जिसके बाद मारुति सुजुकी की ऑडियो-विजुअल फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात सांसद रमेश कौशिक लोगों को संबोधित करेंगे। फिर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अनूप धानक का संबोधन होगा। इनके बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लोगों को संबोधित करेंगे, जिसके पश्चात विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
5:00 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात से सीधा प्रसारण खरखौदा में किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। तदोपरांत जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के विडियो संदेश को दर्शाया जाएगा। इनके पश्चात मारुति-सुजुकी के प्लांटों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसमूह को संबोधित करेंगे।