फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman's death in suspicious condition, case of dowry murder

Sonipat News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा

Mon, 05 Aug 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Married woman's death in suspicious condition, case of dowry murder
खरखौदा। गांव निजामपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता के पिता जगपाल ने फरमाणा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव बोहर निवासी जगपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मनीषा की शादी वर्ष 2019 में निजामपुर माजरा निवासी संदीप के साथ की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी के साथ मारपीट किए जाने पर उन्होंने अपनी मां को यह सब बताया था। कुछ दिन बाद जब मनीषा ने बेटे को जन्म दिया तो उन्हें लगा कि अब सब सामान्य हो जाएगा, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। उन्होंने जब अपने बेटे की शादी की तो ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को भाई की शादी में मायके नहीं आने दिया। बेटी ने उन्हें बताया था कि मायके का नाम तक लेने पर उसे पीटा जाता है।
विज्ञापन

जगपाल ने बताया कि 2 अगस्त को मनीषा और उनकी सास उनके पास आए थे। इस दौरान भी उसकी सास ने उन्हें भला-बुरा कहा था, जिसके बाद वह वापस चले गए। शाम छह बजे उन्हें मनीषा की सास ने फोन कर बताया कि मनीषा ने जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर वह निजामपुर माजरा पहुंचे, लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के लोग मनीषा को अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मनीषा के शरीर पर चोट के निशान हैं। अगले दिन मनीषा ने दम तोड़ दिया। जगपाल ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। फरमाणा चौकी पुलिस ने शिकायत पर पति, सास व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed