फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Married woman of Panipat died under treatment in Sonipat

Sonipat News: सोनीपत में उपचाराधीन पानीपत की विवाहिता ने तोड़ा दम

Sat, 06 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman of Panipat died under treatment in Sonipat
फोटो :20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे विवाहिता के परिजन। संवाद
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन पानीपत की विवाहिता की मौत हो गई। जिस पर पानीपत के समालखा थाना की पुलिस ने विवाहिता के ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला 26 मार्च को ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थी।
विज्ञापन

पानीपत के गांव आदियाना निवासी पवन ने पानीपत के समालखा थाना की पुलिस को बताया कि उनकी बहन सुनीता देवी की शादी 28 नवंबर, 2021 को गांव मनाना के रहने वाले पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पंकज के साथ सास, ससुर और ननद उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। सुनीता ने बताया था कि वह उससे कार व नकदी की मांग कर रहे हैं। साथ ही दहेज नहीं देने पर हत्या की धमकी दी जाती थी। उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने 26 मार्च को सूचना दी कि सुनीता की तबीयत खराब है। वह समालखा के अस्पताल पहुंचा और अपनी बहन को लेकर सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें पता लगा कि सुनीता को फंदे पर लटकाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। अब सोनीपत के निजी अस्पताल में 4 मई की शाम को उनकी बहन की मौत हो गई। जिस पर शुक्रवार को पानीपत के समालखा थाना की पुलिस ने सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में समालखा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।

फोटो :20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे विवाहिता के परिजन। संवाद

फोटो :20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे विवाहिता के परिजन। संवाद

फोटो :20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे विवाहिता के परिजन। संवाद

फोटो :20: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे विवाहिता के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed