{"_id":"661034d1c52bc618840c90f5","slug":"marks-obtained-in-class-9th-and-11th-will-have-to-be-uploaded-by-25th-april-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116346-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 9वीं व 11वीं कक्षा में प्राप्त अंक 25 अप्रैल तक करने होंगे अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 9वीं व 11वीं कक्षा में प्राप्त अंक 25 अप्रैल तक करने होंगे अपलोड
Fri, 05 Apr 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंधित सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के परीक्षा में प्राप्त अंक अपलोड करना शुरू कर दिए हैं। यह प्रक्रिया 25 अप्रैल तक जारी रहेगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि किसी विद्यालय ने विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन