{"_id":"48e251fdf3243a2c0a953687aea85ae9","slug":"market-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खूब बरसा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खूब बरसा धन
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर सोमवार को जिले भर के बाजारों में धनतेरस के मौके पर अच्छी खासी भीड़ जमा रही। बाजारों में बर्तन, ज्वैलर्स और कपड़े की दुकानों पर भारी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
सभी की चाहत शुभ मौके पर खरीदारी करने की थी। बाजारों में भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस कर्मियों की बाजारों में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा स्पेशल राइडर और जिप्सी भी कच्चे क्वार्टर के आसपास मंडराती रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर, विभिन्न वाहनों की एजेंसियों पर भी काफी संख्या में खरीदार पहुंचे। विशेषतौर पर धनतेरस के लिए गाड़ियों की बुकिंग करवाने वाले लोगों ने आज ही अपने वाहनों की डिलीवरी ली। कुल मिलाकर बात करें तो जिले भर में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। सबसे अधिक कारोबार ज्वैलर्स और वाहन एजेंसियों पर हुआ है। इसके बाद दूसरा नंबर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट का है।
विज्ञापन
सर्राफा बाजार 3 करोड़ से अधिक की खरीदारी
सर्राफा बाजार में सोमवार को काफी अच्छी रौनक बनी रही। अनुमानित जिले भर में 3 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ होगा। हालांकि मुनाफा ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि कम्पीटीशन के कारण मुनाफे पर असर पड़ रहा है। सर्राफा बाजार के उपप्रधान राजू वर्मा ने बताया कि बाजार में काफी चहल-पहल थी, खास बात ये थी कि अधिकतर लोगों ने खरीदारी ही की है। कोई टाइमपास करने नहीं आया।
कपड़ा मार्केट में एक करोड़ से अधिक
कपड़ा व्यापारी धीरज कुमार ने बताया कि जिले भर में कपड़ा मार्केट ने लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कपड़ों में रेडीमेड का काम थोड़ा हलका रहा, क्योंकि दिल्ली नजदीक होने के कारण अधिकतर लोग दिल्ली जाकर रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी कर लेते हैं। हालांकि कच्चे क्वार्टर में लड़कियों के कपड़ों की विस्तृत रेंज है, जिसके कारण सबसे ज्यादा बिक्री इन्हीं की होती है। कपड़ों की दुकानों खूब चहल पहल थी, इसीलिए व्यापारियों को करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है।
50 लाख के बर्तन, डेढ़ करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स
धनतेरस के दिन बर्तनों का विशेष महत्व होता है। जो लोग सोने-चांदी की खरीदारी नहीं कर पाते, वे लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। इसीलिए बाजार में काफी चहल-पहल थी। एक क्रॉकरी के संचालक गुलशन ने बताया कि जिले भर में बर्तनों का अच्छा कारोबार हुआ है। 50 लाख अनुमानित कारोबार माना जा सकता है। गुलशन ने बताया कि बाजारों में विशेष मांग स्टील के बर्तनों की थी। दूसरी ओर, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में सोमवार को काफी अच्छा रिस्पांस था। मोनिका इलेक्ट्रॉनिक्स के मनोज बाल्यान ने बताया कि पूरे जिले की मार्केट में लगभग डेढ़ करोड़ के करीब की बिकवाली हुई है।
जमकर खरीदी गईं गाड़ियां
वाहनों की खरीदारी के लिए तो कई दिनों से लोगों ने एजेंसियों पर धनतेरस के दिन गाड़ियों की बुकिंग करवा रखी थी। आलम ये था कि कई लोगों को बुकिंग भी नहीं मिल पाई। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले भर में कुल 700 के करीब गाड़ियों की डिलीवरी हुई है। एक एजेंसी के संचालक साहिल शर्मा ने बताया कि आज के दिन काफी रश था। लगभग हर एजेंसी पर ग्राहक चढ़ा है तो वाहन पर बैठकर ही नीचे उतरा है।
धनतेरस पर बाजार गुलजार, जमकर हुई खरीदारी
गोहाना। परंपरा के हिसाब से धनतेरस पर सोमवार को बाजार में खूब खरीदारी हुई। सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण से लेकर वाहन, प्रॉपर्टी और बर्तन की दुकानों में बिक्री का जबरदस्त माहौल रहा। बाजार में जोरदार भीड़ देखने को मिली। धनतेरस के दिन लोग गाड़ियों की भी खूब डिलीवरी लेते हैं।
इस साल कारोबारियों ने कम वजन के गहनों की डिजाइनर रेंज पर खास ध्यान दिया, जिसे गृहिणियों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली।