फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   market

बाजार में कार की बहार

Sat, 07 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 07 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
market

‘सफर’। हिंदी वाले इस सफर को इंग्लिश वाले सफर होने से बचाने का काम करती है मोटर। मोटरकार, मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिल या फिर स्कूटी लंबी दूरियों को भी समेट देती हैं।

विज्ञापन


ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में त्योहारी सीजन में फील गुड फैक्टर छा जाता है। दीवाली और धनतेरस तो वैसे भी वो दो मौके होते हैं साल के जब गाड़ियों की बिक्री भी अच्छी खासी हो जाती है। हाल की बात करें तो चाहे विभिन्न कार शोरूम में खरीदार मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


खासकर जब नई-नई स्कीमों से बाजार गुलजार हो तो ग्राहक और सेल्समेन दोनों ही खुश नजर आने लगते हैं। ऐसा ही कुछ सोनीपत के ऑटोमोबाइल शोरूम्स में हो रहा है। धनतेरस पर डिलीवरी को लेकर तो लोगों में गजब का क्रेज बना हुआ है। जिले भर की बात करें तो सैंकड़ों गाड़ियां इस बार धनतेरस पर सड़क पर उतरेंगी। इसी बूम से खुश एजेंसी संचालक बताते हैं कि दीवाली हमेशा अच्छी मार्केट लेकर आती है और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 400 नई गाड़ियां होंगी सड़क पर

विभिन्न गाड़ियों के शोरूम संचालकों से बातचीत की गई तो पता चलता है कि बाजार में इस समय जबरदस्त बुकिंग है। धनतेरस पर जिले भर में 400 के करीब गाड़ियों की डिलीवरी करनी है।

इसमें से अकेले शहर में लगभग डेढ़ सौ गाड़ियों की डिलीवरी होनी है। वहीं दूसरा नंबर कुंडली-राई का आता है। कुंडली और राई क्षेत्र में करीब 100 गाड़ियों की डिलीवरी होनी है। बाकी 100 गाड़ियों की डिलीवरी जिले के अन्य हिस्सों में होनी है।

डीजल के साथ-साथ सीएनजी का क्रेज

विशेषज्ञ बताते हैं कि देश-प्रदेश से अलग सोनीपत के लोगों का एक अलग टेस्ट है। दिल्ली नजदीक होने के अलावा सोनीपत में ही चार सीएनजी पंप होने के कारण लोगों का रूख सीएनजी गाडिय़ों की तरफ ज्यादा है। हालांकि डीजल की गाड़ियों की मांग भी कम नहीं है। डिमांड में नंबर एक का ताज तो डीजल की गाड़ियों के नाम ही हैं, लेकिन दूसरा स्थान सीएनजी ने बना लिया है।

स्कीमों से सरोबार बाजार
दीवाली और धरतेरस को लेकर बाजार में इस समय कई स्कीमें हैं। विभिन्न एजेंसियों पर कंपनियों की तरफ से स्कीम चल रही है तो कई एजेंसी मालिक खुद की भी स्कीम चल रहे हैं। साहिल फिएट पर जहां 1 लाख रुपए की फिक्स छूट दीवाली तक दी जा रही है। वहीं स्वैन मोटर्स पर टाटा की गाडिय़ों पर 2 हजार से लेकर 20 हजार, 50 हजार, 50 प्रतिशत और 100 प्रतिशत तक कैश बैक की स्कीम चली हुई है। मारूति की एजेंसी जगमोहन मोटर्स पर भी कैश बैक की स्कीम चल रही है।

पहले नंबर पर व्हाइट, दूसरे नंबर पर सिल्वर
रंगों की बात करें तो गाडिय़ों में सबसे ज्यादा क्रेज व्हाइट कलर को लेकर है। गाड़ी चाहे कोई भी कंपनी की क्यों न हो रंग अधिकतर लोगों को व्हाइट ही चाहिए। व्हाइट अगर नहीं मिल रहा तो दूसरा ऑप्शन सिल्वर कलर का है। सिल्वर के बाद ग्रे की अलग-अलग शेड्स का नंबर आता है। हालांकि कुछ एजेंसियों पर सिल्वर के बाद लोग ब्लैक कलर ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

दोपहिया मार्केट में भी छाया खुमार
दोपहिया मार्केट में भी गजब का क्रेज बना हुआ है। एक तरह से धनतेरस का खुमार छाया हुआ है। लगभग हर कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री का सिलसिला जबरदस्त तरीके से जारी है। एजेंसी संचालक बताते हैं कि धनतेरस के मौके पर जिले भर में लगभग 700 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होनी है। इनमें भी स्कूटी का क्रेज अधिक है।

क्या कहते हैं एजेंसी संचालक
- धनतेरस पर डिलीवरी के लिए लोगों ने एक-एक माह पहले बुकिंग करवा ली थी। बाजार में इस समय काफी अच्छा रिस्पांस है, बाजार में ग्राहक है। ग्राहकों के खरीदने की क्षमता भी बढ़ चुकी है। इसीलिए अबकी बार मार्केट ग्रोथ कर रहा है।
साहिल शर्मा, संचालक, साहिल फिएट

- बाजार पूरी तरह से दीवाली के लिए समपत रहता है। धनतेरस पर गाडिय़ों की डिलीवरी के लिए काफी बुकिंग हो चुकी हैं। भारी बुकिंग है, लेकिन हम समय पर डिमांड पूरी करेंगे। बाजार का रिस्पांस दीवाली तक गजब का है।
राजेश मलिक, जनरल मैनेजर, जगमोहन मोटर्स

- मेरे यहां धनतेरस को लेकर काफी बुकिंग हो चुकी हैं। डिलीवरी सभी को धनतेरस पर ही चाहिए। कई ग्राहक ऐसे भी हैं, जिन्हें दीवाली पर डिलीवरी चाहिए। बाजार खुश है तो जाहिर सी बात है, हम लोग भी खुश होंगे।

विकास पांचाल, जनरल मैनेजर, स्वैन मोटर्स

- बाइक और स्कूटी की धनतेरस के लिए बहुत बुकिंग हो चुकी है। डिलीवरी के लिए धनतेरस का दिन अधिकतर ग्राहकों ने रखा है। दीवाली तक बाजार इसी तरह फील गुड में रहेगा। ग्राहक शोरूम में चढ़ता है तो कुछ न कुछ खरीद कर ही जाता है।
गुलशन, संचालक, सिदक मोटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed