फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Market Committee Secretary gave instructions to middlemen to stop the purchase of paddy

Sonipat News: मार्केट कमेटी के सचिव ने आढ़तियों को दिए धान की खरीद पर रोक के निर्देश

Thu, 04 Apr 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Market Committee Secretary gave instructions to middlemen to stop the purchase of paddy
सोनीपत के गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी पर धान की फसल की ढ़ेरियां। संवाद
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में अब भी धान की फसल की आवक हो रही है। इसको लेकर मार्केट कमेटी के सचिव ने वीरवार को आढ़तियों के साथ बैठक ली और धान की फसल की खरीद पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि धान की खरीद बंद होने पर ही मंडी में सफाई दुरुस्त कर गेहूं खरीद की तैयारी की जा सकती है। गेहूं की आवक के समय व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए ताकि किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़ा। प्रदेश की अनाज मंडियों में सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं की फसल की खरीद शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की चार मंडियों व 20 खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू होनी है लेकिन अभी तक किसी भी मंडी में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। नई अनाज मंडी में अभी तक फसल लेकर किसान नहीं पहुंचा है। इसके चलते खरीद शुरू नहीं हुई है। जबकि मार्केट कमेटी की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं कुछ किसान अब भी धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। जिस पर मार्केट कमेटी की तरफ से रोक लगा दी गई है। मंडी में हर साल 15 लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल की आवक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद की तैयारी कर ली गई है। अब मंडी में धान की फसल की खरीद नहीं की जाएगी। मंडी में सरसों व गेहूं की फसल के ही गेट पास जारी किए जाएंगे। -जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed