फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Marble mechanic and woman died in a road accident

Sonipat News: मार्बल मिस्त्री और महिला की हुई थी सड़क हादसे में मौत

Sat, 10 May 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Marble mechanic and woman died in a road accident
गन्नौर । नेशनल हाईवे-44 पर गढ़ी कलां के पास रात को हादसे का शिकार हुए व्यक्ति और महिला की पहचान हो गई है। शव मार्बल मिस्त्री व उनके साथ काम कराने वाली महिला मजदूर का था।
विज्ञापन

मार्बल मिस्त्री अपने साथ काम करने वाली महिला मजदूर और उसके बेटे के साथ पानीपत के गांव चुलकाना स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आए थे। रात को दिल्ली लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के जिला नागौर के गांव नावद हॉल दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-26 फेज-4 निवासी लोकेश पुरी ने गन्नौर पुलिस को बताया कि उनके पिता दुला पुरी (52) मार्बल मिस्त्री का काम करते थे। वह वीरवार सुबह बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की बाइक का गन्नौर में गढ़ी कलां के पास एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके साथ एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला का 10 वर्षीय बच्चा घायल है। उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मौके पर पहुंचे और पिता की पहचान की।

बाद में महिला के की पहचान मूलरूप से मध्य प्रदेश हॉल रोहिणी सेक्टर-7 निवासी हीरा अहिरवार (31) के रूप में हुई। उनके साथ हीरा का 10 वर्षीय बेटा डेविड भी था। उन्होंने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से उनके पिता व महिला की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed