{"_id":"663553affc1743f5750d4cb8","slug":"mansi-welcomed-back-after-winning-gold-in-national-youth-games-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117768-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय युवा खेलों में स्वर्ण जीतकर लौटी मानसी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय युवा खेलों में स्वर्ण जीतकर लौटी मानसी का स्वागत
Sat, 04 May 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा मानसी ने राष्ट्रीय युवा खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई थी। पदक जीतकर लौटने पर मानसी का क्लब में स्वागत किया गया।
19 वर्षीय मानसी ने प्रतियोगिता की ताइक्वांडो स्पर्धा के 53 किलो भार वर्ग में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता है। मानसी नगरपालिका रोड पर ताइक्वांडो क्लब में सुबह शाम कड़ा अभ्यास करती हैं। मानसी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से करीब 15 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विद्यालय प्राचार्य व शिक्षकों ने भी मानसी के पदक जीतने पर बधाई दी।