फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man's sins go away by listening to Shrimad Bhagwat Katha

सोनीपत: श्रीमद्भागवत कथा सुनने से दूर हो जाते हैं मनुष्य के पाप

Wed, 15 Feb 2023 07:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Feb 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Man's sins go away by listening to Shrimad Bhagwat Katha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। श्री शिव मंदिर सनातन धर्म सभा की ओर से संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानावास मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में तीसरे दिन कथावाचक साध्वी समाहिता महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा साक्षात कल्पवृक्ष है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के पाप दूर होते हैं। जिन श्रद्धालुओं ने इस कथा का श्रवण किया है उन पर परमात्मा की अपार अनुकंपा होगी।

साध्वी समाहिता महाराज ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य संपूर्ण सृष्टि में अंधकार का नाश कर प्रकाश का प्रादुर्भाव करता है उसी प्रकार श्रीमद्भागवत महापुराण मनुष्य के मन में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार दूर कर ज्ञान का प्रकाश करती है। श्रीमद्भागवत कथा कृष्ण भगवान की शब्दावली है, जिसमें सभी पुराण, चारों वेद व छह शास्त्रों का संपूर्ण ज्ञान अंकित हैं। भागवत श्रवण मन को पवित्र करने का एक मात्र उपाय है। सद्कर्म के बाद ही व्यक्ति के मन में भागवत कथा सुनने की इच्छा जागृत होती है। जिसे भागवत श्रवण का अवसर नहीं मिलता, उसका जीवन पशु तुल्य है। इस दौरान अरुण त्यागी, जयपाल शर्मा, सतीश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, जयभगवान शर्मा, धर्मबीर कौशिक, सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed