{"_id":"5f57d14d8ebc3e54e57542ae","slug":"manhole-wall-collapses-road-sonipat-news-rtk5726604175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहोल की दीवार गिरने से सड़क धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनहोल की दीवार गिरने से सड़क धंसी
विज्ञापन
मिशन कॉलोनी के मोड़ पर मैनहोल की दीवार गिरने से धंसी सड़क।
- फोटो : Sonipat
मिशन कॉलोनी के मोड़ पर मैनहोल की दीवार गिरने से सड़क धंस गई। जिस कारण कॉलोनी में चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया। लोगों का आरोप है कि इस बारे में उन्होंने निगम के अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि मैनहोल की दीवार को गिरे कई दिन बीत चुके हैं। सूचना पर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने मैनहोल की टूटी दीवार की ईंटे निकालकर गड्ढे को खुला ही छोड़ दिया था। वहीं पेयजल लाइन की लीकेज से सड़क के नीचे मिट्टी बैठ गई और मंगलवार को सड़क धंस गई। अब लोगों को हादसे का डर सता रहा है। सुनील, बल्ले, कृष्ण, मनोज, हिमांशु, मुकेश एंडी, बलबीर, अनिल व राज सिंह आदि ने मंगलवार को निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
हमारी गली में दो माह पहले गैस लाइन बिछाई गई थी। उस समय पेयजल की लाइन में लीकेज हो गई, हालांकि निजी कंपनी वालों ने लीकेज बंद कर दिया था, लेकिन सड़क के नीचे से मिट्टी बैठ जाने पर रात में आया एक कैंटर सड़क में धंस गया।
- अनिल एडवोकेट
सड़क के नीचे से मिट्टी बैठ जाने के कारण मैनहोल की दीवार गिर गई। मामले की जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दी तो कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मैनहोल की ईंटे तो निकाल दी, लेकिन गड्ढे को खुला ही छोड़ दिया। वहीं सड़क के नीचे मिट्टी बैठने के कारण सड़क पूरी तरह धंस गई है। कॉलोनी में वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
- मुकेश
नगर निगम कर्मचारियों की इस अनदेखी के कारण लगता है कि उन्हें यहां बड़ा हादसा होने का इंतजार है। कॉलोनी के मोड़ पर सड़क धंसने से कभी भी कोई हादसे का शिकार हो सकता है। ऐसे में निगम अधिकारियों को इसे जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए।
- राज सिंह
मेनहोल की दीवार गिरने से सड़क के नीचे खाली जगह बन गई थी। उन्होंने निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दीवार की ईंटें तो निकाल दी, लेकिन गड्ढे को नहीं भरा। जिस कारण अब यह सड़क पूरी धंस गई है।
- बलबीर
मैनहोल की दीवार गिरने व सड़क धंसने की कोई जानकारी उनके पास नहीं आई है। यदि ऐसा है तो वह कर्मचारियों को भेजकर जल्द ही इसे ठीक कराएंगे। ताकि यहां कोई बड़ा हादसा न हो।
- आरके दहिया, जेई, नगर निगम।