फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mandate... 30 candidates lost to NOTA in six assembly seats

Sonipat News: जनादेश... छह विधानसभा सीट पर नोटा से हारे 30 प्रत्याशी

Tue, 08 Oct 2024 06:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 08 Oct 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Mandate... 30 candidates lost to NOTA in six assembly seats
सोनीपत। जिले की छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए चुनावी मैदान में उतरे कुल 65 प्रत्याशियों में से 30 को नोटा से कम मत मिले हैं। इन प्रत्याशियों को अपने विधानसभा क्षेत्र में नोटा ने ही हरा दिया है। छह विधानसभा क्षेत्रों में नोटा को 2491 वोट मिले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो नोटा ने करीब 46 फीसदी प्रत्याशियों से ज्यादा वोट प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन



सोनीपत विधानसभा सीट पर नोटा को सबसे ज्यादा 729 वोट मिले हैं। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इस सीट पर मुख्य रूप से भाजपा के निखिल मदान व कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार के बीच सीधा मुकाबला था। जिसमें निखिल मदान ने एकतरफा जीत हासिल की। यहां सात प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। राई विधानसभा में सबसे ज्यादा कुल 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। इनमें से नौ प्रत्याशी नोटा से नीचे रहे। नोटा ने यहां 486 वोट हासिल किए। यहां पर जननायक जनता पार्टी के बिजेंद्र व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश सरोहा नोटा से नहीं जीत पाए। राई विधानसभा में भाजपा की कृष्णा गहलावत ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

गोहाना विधानसभा में 11 प्रत्याशियों में से चार नोटा से हार गए। यहां पर नोटा पर 438 वोट पड़े। गोहाना से भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा ने जीत हासिल की। गन्नौर विधानसभा सीट पर नोटा पर 230 वोट पड़े। क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों में से तीन नोटा से नीचे रहे। जिनमें आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सरोज बाला भी शामिल हैं। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने जीत हासिल की। खरखौदा विधानसभा क्षेत्र पर 10 प्रत्याशियों में से छह को नोटा से कम वोट मिले हैं। नोटा को 336 वोट मिले हैं। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशियों में से एक नोटा से नीचे रहा। नोटा को यहां 272 वोट मिलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार विधायक रह चुके रमेश खटक नोटा से नहीं पा सके पार
बरोदा विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके रमेश कुमार खटक इस बार जननायक जनता पार्टी की टिकट पर खरखौदा विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा रहे थे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें कुल 207 वोट दिए हैं। वहीं क्षेत्र के 336 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया है। रमेश खटक ने लोकसभा चुनाव में सिरसा से चुनाव लड़ा था, इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed