फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man is trying to change culture, nature and civilization: Dr. Manibhadra

मनुष्य संस्कृति, प्रकृति और सभ्यता बदलने की कर रहा कोशिश : डॉ. मणिभद्र

Sat, 19 Oct 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Man is trying to change culture, nature and civilization: Dr. Manibhadra
फोटो 06- सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित जैन स्थानक में राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र व पुनीत मुनि महाराज क
सोनीपत। मानव मिलन के संस्थापक और नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज ने कहा कि आज परिवर्तन का युग है, मनुष्य अपनी संस्कृति, प्रकृति व सभ्यता को बदलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जब बात मन की आती है तो ज्यादातर लोग उसे बदलने से कतराते हैं।
विज्ञापन

डॉ. मणिभद्र महाराज गुड़ मंडी स्थित श्रीएसएस जैन सभा जैन स्थानक में चातुर्मास पर आयोजित धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य अक्सर यही सोचता है कि बाहरी परिवर्तनों से अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन असली बदलाव अंदर से अर्थात मन से शुरू होता है।
विज्ञापन

मन शक्तिशाली साधन है, जो मनुष्य की सोच, भावना व कार्यों को निर्धारित करता है। यदि मन सकारात्मक है तो मनुष्य सकारात्मक परिणामों की ओर अग्रसर होता है, इसीलिए मन को बदलना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चातुर्मास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बड़ौत से बैरागन वंशिका जैन व समृद्धि जैन आईं। दोनों ने राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज, पुनीत मुनि महाराज व महासाध्वी सृजना महाराज का आशीर्वाद लिया। श्रीएसएस जैन सभा, गुड़ मंडी की ओर से वंशिका जैन व समृद्धि जैन का विशेष सम्मान किया गया। सभा में त्रिलोक जैन, महावीर प्रसाद जैन, राजेंद्र वर्मा, नरेंद्र जैन, राकेश जैन, सुमेर चंद जैन, महावीर प्रसाद, सुरेश जैन व राकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed