फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man died in accident

पांची जाटान में हत्यारोपी के पिता की मौत

Sat, 14 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर (साेनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर (साेनीपत) Updated Sat, 14 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

गांव पांची जाटान के सज्जनपाल हत्याकांड के मामले में हत्यारोपी के पिता की वीरवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक का नाम पिछले माह हुए सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त डीएसपी सज्जनपाल हत्याकांड से जुड़ा था। हत्यारोपियों में मृतक का बेटा भी शामिल है, जिस कारण उसे भी आरोपियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक सुरेश कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वीरवार को वह शहर के गांधी नगर कॉलोनी स्थित अपने छोटे भाई राजसिंह के घर पर आया था। रात के समय सुरेश की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सुरेश के परिजनों के अनुसार सुरेश की मौत हार्ट फैल होने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सुरेश पर आरोपियों को शरण देने का था मामला दर्ज
दो अक्तूबर को गांव पांची जाटान में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त डीएसपी सज्जनपाल की हत्या की गई थी। हत्याकांड के मामले में सुशील उर्फ शिल्ला, सुरेंद्र खत्री, दीपक, प्रवीण, सुशील उर्फ उल्लू, नरेश उर्फ बांदरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी सुशील उर्फ शिल्ला सुरेश का ही पुत्र है।


इसलिए पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोपी में सुरेश को गिरफ्तार किया था। सुरेश कुछ दिन पहले ही जमानत पर अपने घर वापिस लौटा था। बता दें कि पुलिस अभी एक भी हत्यारोपी को काबू नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed