{"_id":"6a89e422a47897ff1d01f8d7","slug":"man-arrested-after-two-years-for-extortion-in-a-sexual-sonipat-news-c-199-1-sroh1006-158910-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हनीट्रैप में फंसा यौन उत्पीड़न मामले में रंगदारी मांगने वाला दो साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हनीट्रैप में फंसा यौन उत्पीड़न मामले में रंगदारी मांगने वाला दो साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 22जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में ब्लैकमेल करने का आरोपी नरेश। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हनीट्रैप में फंसाकर यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के दो साल से फरार चल रहे आरोपी शिवपुरी कॉलोनी निवासी नरेश को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शर्मा नगर निवासी रामभज रेढू ने 18 मई 2024 को एफआईआर में बताया था कि प्रवेश उर्फ बॉक्सर ने उसे अपने कार्यालय में बुलाकर शराब पिलाई और वहां एक महिला को बुला लिया।
इसके बाद एक व्यक्ति महिला के कथित पति के रूप में वहां पहुंचा और उसका यौन उत्पीड़न करने का झूठा आरोप लगाते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर बाइक की चाबी भी छीन ली। उन्होंने नौकरी खराब करने की धमकी देते हुए 12 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
उसे डराकर उससे तीन चेक भी ले लिए गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मोंटी, प्रवेश उर्फ बॉक्सर, संदीप और सपना उर्फ रीना को गिरफ्तार कर लिया था। नरेश उसी समय से फरार चल रहा था। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।