फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Man and woman committed suicide by jumping in front of Rajdhani Express of Sonipat

Sonipat: प्रेमी-प्रेमिका ने राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान, दर्ज कराया था बहकाकर ले जाने का मुकदमा

Mon, 10 Apr 2023 01:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 01:28 AM IST
सार

युवती बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है वहीं युवक मोहाना थाना क्षेत्र का है। युवती की मौसी युवक के गांव में रहती है। उसके पास आने-जाने के दौरान युवक के साथ प्रेम हो गया था।

विज्ञापन
Man and woman committed suicide by jumping in front of Rajdhani Express of Sonipat
कृष्ण का फाइल फोटो। सोनीपत राजकीय रेलवे पुलिस थाना में पहुंचे युवक के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रेमी युगल ने रविवार तड़के अंबाला-दिल्ली रेल मार्ग पर सोनीपत-हरसाना कलां रेलवे स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। रेलवे पुलिस ने काफी प्रयास के बाद दोनों मृतकों की पहचान कर और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब पांच बजे पानीपत की तरफ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद दोनों मृतकों की पहचान की।
विज्ञापन


युवक की पहचान गांव मोहाना निवासी कृष्ण (22) के रूप में हुई, जबकि 18 वर्षीय युवती दिव्या बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेवड़ा की रहने वाली थी। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उनकी पहचान करवाई और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के पड़ोस में रहती है युवती की मौसी
रेलवे पुलिस के अनुसार कृष्ण के घर के पास युवती की मौसी का घर है। काफी समय पहले युवती अपनी मौसी के घर आई थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान कृष्ण से हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत का शुरू हुआ सिलसिला प्रेम प्रसंग में बदल गया था।

युवती के परिवार ने शनिवार रात को दर्ज कराया था बहका कर ले जाने का मुकदमा
युवक और युवती शनिवार को लापता हो गए थे। परिवार को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में जानकार थी। जब युवती के परिवार को पता लगा कि कृष्ण अपने घर से लापता है तो उन्होंने उसके खिलाफ बहालगढ़ थाना में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने युवक के परिजनों को भी बहालगढ़ बुलाकर पूछताछ की थी। कोई जानकारी नहीं मिलने पर शनिवार रात को कृष्ण के खिलाफ युवती को बहकाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।


जांच में पता लगा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। युवती के घर वालों ने युवक के खिलाफ बहकाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार तड़के दोनों ने आत्महत्या कर ली। -एसआई धर्मपाल सिंह, जांच अधिकारी, राजकीय रेलवे थाना, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed