फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Malefactor 7 years, helping the couple to 2 years imprisonment

दुष्कर्मी को 7 साल, मदद करने वाले दंपति को 2 साल कैद

Sun, 16 Nov 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 16 Nov 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नाबालिग को भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को सात साल कैद की सजा सुनाते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। वहीं दोषी की मदद करने वाले दंपति को भी अदालत ने नहीं बख्शा। उन्हें 2-2 साल कैद की सजा सुनाते हुए 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माना न भरने पर दोषियों को अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है। यह फैसला एडीजे आशु संजीव टिंजन की अदालत ने किया है।
विज्ञापन



सात अक्टूबर, 2013 को गोहाना निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर में दी शिकायत में बताया था कि 16 वर्षीय बेटी को देवीपुरा निवासी सुमित उर्फ कालिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसमें देवीपुरा निवासी गीता, उसके पति सुरेश और दो अन्य लड़कियों ने सुमित की मदद की है। शिकायत पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 9 अक्टूबर को आरोपी गीता और उसके  पति सुरेश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन



10 अक्टूबर को आरोपी सुमित को काबू कर मुंड़लाना रेलवे स्टेशन से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया था। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सुमित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशु संजीव टिंजन की अदालत ने सुमित, गीता और उसके पति सुरेश को दोषी करार दिया।

सुमित को जहां 7 साल कैद की सजा सुनाई गई, वहीं गीता और सुरेश को 2-2 साल कैद की सजा सुनाई गई। जुर्माने के तौर पर सुमित पर 25 हजार रुपये और गीता, सुरेश को 5-5 हजार रुपये जमा कराने के निर्देश दिये हैं। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि जुर्माना न भरने पर सुमित को 1 साल तथा गीता, सुरेश को 1-1 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है। दूसरी ओर मदद की आरोपी दो अन्य नाबालिग लड़कियों का मामला जुवेनाइल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed