{"_id":"68c32a15f8d26362d50ed6ff","slug":"make-sports-a-part-of-life-rani-rampal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142082-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं : रानी रामपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं : रानी रामपाल
Fri, 12 Sep 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में दीक्षारंभ कार्यक्रम के समापन पर विधायक नि
सोनीपत। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि खेल मेहनत मांगते हैं, आपका बैकग्राउंड नहीं देखते। विद्यार्थिर्यों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहकर खेलों पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
रानी रामपाल ने वीरवार को हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में दीक्षारंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके पिता रिक्शा चलाते थे लेकिन निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर उन्होंने 15 वर्ष तक देश का प्रतिनिधित्व किया।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि हमें छोटी राह नहीं बड़ी रेखा खींचनी है। खेलों में कोचिंग, प्रबंधन, मीडिया सहित अनेक क्षेत्रों में कॅरिअर की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
राई विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि प्रवेश केवल शिक्षा नहीं बल्कि नए संस्कारों की यात्रा है। उन्होंने युवाओं से गलत आदतों से दूर रहकर टीम भावना से खेलने और हरियाणा को खेलों में शीर्ष पर बनाए रखने का आह्वान किया।
सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं, इसलिए ईमानदारी और निष्ठा आवश्यक है। कठिनाइयों को पार कर जब खिलाड़ी पदक जीतते हैं तो यह प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण होता है। इस दौरान डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. योगेश, रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह व अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।