फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Main road broken, no solution despite complaint

Sonipat News: मुख्य सड़क टूटे, शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान

Thu, 15 Feb 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Main road broken, no solution despite complaint
गन्नौर। जीटी रोड से शहर को जोड़ने वाली सड़क कई जगह से टूटने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए है।
विज्ञापन

वाहन चालक राम निवास, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, अशोक ने बताया कि शहर की मुख्य सड़क टूटने से हर समय दूषित पानी भरा रहता है। स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग को सूचित किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। इस सड़क से हर रोज हजारों वाहन चालक गुजरते है। साथ ही कुछ दूरी पर विधायक आवास व लघु सचिवालय स्थित है। जिसमें अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अधिकारी टूटी हुई सड़क को अनदेखा कर गुजर रहे है। सड़क पर गड्ढे होने से दुपहिया वाहन चालक कई बार गिर कर घायल भी हो चुके है, लेकिन विभाग आंख बंद कर बैठा हुआ है। लोगो ने प्रशासन से सड़क को जल्द ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन




शहर की मुख्य सड़क कई जगह से टूटी हुई है। हर समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसको लेकर स्थानीय लोग भी परेशान है। विभाग को जल्द समस्या का हल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आशीष, शहरवासी


पेट्रोल पंप के सामने कई जगह से सड़क टूटी हुई है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन को सड़क की मरम्मत कर समस्या का समाधान करना चाहिए।
नरेश कौशिक, पंप संचालक




सड़क टूटी होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जिस जगह से सड़क टूटी हुई है, जल्द ही टूटी सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।
रवीन दत्ता, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed