{"_id":"6a6b659917c564c33a0c9380","slug":"mahila-congress-protests-against-objectionable-remarks-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157923-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
Thu, 30 Jul 2026 08:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
फाेटो: सोनीपत के कांग्रेस भवन के बाहर सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सुभाष चौक के पास कांग्रेस भवन के बाहर वीरवार को महिला कांग्रेस ने सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में दोनों का पुतला जलाया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी सदस्य नीलम बालियान और सचिव पायल मलिक ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने कांग्रेस नेताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और राहुल गांधी के खिलाफ भी संसद में अनुचित टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। उन्होंने बिलकिस बानो मामले को लेकर शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री नहीं होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी और माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान सीमा खासा, पूनम दहिया, कलावती पांचाल, कृष्णा बुमराह, रेनू, सीमा, पूनम, राजबाला, सुषमा मौजूद रहीं।