फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mahendra Malik former president of the wrestling association said that wrestler should not leave Playing

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बोले: चौधर की जंग से देश व पहलवानों को हो रहा नुकसान, कर्म व धर्म ना छोड़ें पहलवान

Tue, 07 Mar 2023 01:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 01:58 AM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक कुश्ती अकादमी के शुभारंभ पर सोनीपत पहुंचे। पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कुश्ती में चल रहा विरोध देश और पहलवानों को नुकसान पहुंचाने वाला है। 

विज्ञापन
Mahendra Malik former president of the wrestling association said that  wrestler should not leave Playing
मुकाबले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि महेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि कुश्ती में चल रही चौधर की लड़ाई देश व पहलवानों के लिए हानिकारक सिद्ध हो रही है। ऐसे में पहलवान अपना कर्म व धर्म न छोड़ें और खेलने से इंकार न करें। अगर खिलाड़ी खेलने से इंकार करेंगे तो देश के साथ ही उन्हें भी नुकसान होगा। महेंद्र सिंह मलिक सोमवार को रतनगढ़ रोड पर भारतीय महिला कुश्ती टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहे कुलदीप सिंह मलिक की कुश्ती अकादमी के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन


महेंद्र मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह व ओलंपियनों के विवाद पर महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि इस समय कुश्ती में चौधर की जंग चल रही है। अध्यक्ष पद के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह को अपनी हार नजर आ रही है। यही कारण है कि वह विवाद पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह मलिक ने पहलवानों को सलाह दी है कि वह प्रदर्शन का कोई भी तरीका अपनाएं, लेकिन अपना खेल जारी रखें। खेलने से इंकार करना किसी समस्या का हल नहीं है। कुश्ती खिलाड़ियों का कर्म और धर्म दोनों हैं। ऐसे में खिलाड़ियों का खेल से इंकार करना देश के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे खिलाड़ियों को भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि विरोध हमेशा से कुश्ती का आधार रहा है, कुश्ती में दूसरा पहलवान विरोधी होता है। उन्होंने कहा कि ट्रायल में योग्य पहलवान का ही चयन किया जाना चाहिए, उसे ही देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए। ऐसे में खिलाड़ियों को अपना कर्म करते रहना चाहिए।


महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि सोनीपत में पुलिस कमिश्नरी बनने से अपराध कम होगा। उन्होंने पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन की तारीफ करते हुए कहा कि कमिश्नरेट बनने से छोटे मामले पुलिस अपने स्तर से ही निपटा सकेगी। अपराधों पर अंकुश लगेगा। कुश्ती अकादमी के उद्घाटन के दौरान अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे पहलवानों के बीच कुश्ती के मुकाबले भी करवाए गए।


इस दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच, ओमप्रकाश दहिया, रामबीर खोखर, राजसिंह छिक्कारा, सेवानिवृत्त कर्नल संत कुमार, साक्षी मलिक के ससुर पहलवान सत्यवान, पहलवान सतेंद्र, सरिता मोर, सोनम मलिक, ज्ञान सिंह सहरावत, राजकुमार, जगबीर सिंह, शमशेर सिंह, ओम सिंह जागलान, दिलबाग खत्री, नरेंद्र सूरा, बिजेंद्र हुड्डा, अजय मलिक सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed