फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mahatma Gandhi Rural Settlement Scheme...86 beneficiaries received ownership certificates after 17 years

Sonipat News: महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना...86 लाभार्थियों को 17 साल बाद मिले स्वामित्व प्रमाणपत्र

Sat, 31 May 2025 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Rural Settlement Scheme...86 beneficiaries received ownership certificates after 17 years
फोटो 20: सोनीपत के गांव सफियाबाद में चौपाल में लगाए गए टीन शेड का बुजुर्ग से रिबन कटवाकर उद्घाट - फोटो : जयनारायण की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सोनीपत। गांव सफियाबाद में शुक्रवार को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत ड्राॅ आवंटन के माध्यम से 86 लाभार्थियों को 100-100 वर्ग गज के प्लाॅट के स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया। वर्ष 2008 से महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थी प्लाॅट का स्वामित्व प्रमाणपत्र लेने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि यह योजना हरियाणा सरकार की ओर से जरूरत परिवारों को रहने के लिए घर देने के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (श्रेणी-ए) और बीपीएल परिवारों को 100 वर्ग गज के मुफ्त आवासीय भूखंड दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन बस्तियों में 10 या उससे अधिक परिवारों ने अपने घर बना लिए हैं, सरकार वहां पक्की गलियां, बिजली और पानी की पाइप लाइन की सुविधा उपलब्ध कराती है। विधायक कृष्णा गहलावत ने गांव में ही ब्राह्मण चौपाल में 13 लाख रुपये से बने टीन शेड, जनरल चौपाल में 14 लाख रुपये से टीन शेड और 28 लाख रुपये से बनी ओबीसी चौपाल का उद्घाटन किया।

इस दौरान सरपंच सुखबीर कौशिक, ब्लाॅक समिति सदस्य दौलतराम भारद्वाज, मास्टर सत्यनारायण आंतिल, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, राकेश बारोटा, संजीत सबौली, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed