फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maharaja-style decorative lights being installed on the divider of the Delhi-Rohtak Road

Sonipat News: दिल्ली-रोहतक रोड, डिवाइडर पर लग रहीं महाराजा स्टाइल की सजावटी लाइटें

Sat, 27 Jun 2026 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Maharaja-style decorative lights being installed on the divider of the Delhi-Rohtak Road
फोटो-53: बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर लगाई जा रही लाइटों के कार्य का निरीक्षण करतीं चेयरपर्
बहादुरगढ़। शहर के दिल्ली-रोहतक रोड को आकर्षक और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में नगर परिषद का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। डिवाइडर पर लगाई जा रही महाराजा शैली की सजावटी लाइटों का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। शुक्रवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने बताया कि दिल्ली-रोहतक रोड शहर का सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग है। इस पर सजावटी लाइटें लगने से रात के समय बेहतर रोशनी मिलेगी और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी तथा सड़क का दृश्य अधिक आकर्षक दिखाई देगा।
विज्ञापन


करीब दो करोड़ रुपये की लागत से डिवाइडर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसमें विशेष डिजाइन की लाइटें लगाई जा रही हैं। इन लाइटों के ऊपरी हिस्से में खाटू श्याम जी का निशान भी लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान पार्षद राजेश तंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed