{"_id":"68e2987ee7f38a4806024d63","slug":"maharaja-agrasen-was-a-man-of-service-harmony-and-goodwill-om-birla-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143350-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन सेवा, समरसता व सद्भाव के युगपुरुष : ओम बिरला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन सेवा, समरसता व सद्भाव के युगपुरुष : ओम बिरला
Sun, 05 Oct 2025 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम, कुंडली की ओर से दिल्ली के डीडीए ग्राउंड में आयोजित अग्रसेन
सोनीपत। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का दर्शन आज भी सारी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। महाराजा अग्रसेन सेवा, समरसता व सद्भाव के युगपुरुष थे। जिनका संदेश सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाए युगों से समाज का मार्ग आलोकित कर रहा है।
सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम, कुंडली की ओर से दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित डीडीए ग्राउंड में अग्रसेन महिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि महाराजा अग्रसेन की ओर से प्रतिपादित एक ईंट, एक सिक्के की परंपरा हमें एकता, परस्पर सहयोग का अमर पाठ पढ़ाती है।
अग्रवाल समाज ने उन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा, मानव सेवा के क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण की प्रेरक भूमिका निभाई। उन्होंने श्री अग्रसेन धाम, कुंडली की ओर से किए जा रहे कार्यों की मुक्तकंठ प्रशंसा की। ओम बिरला ने कहा कि यह महोत्सव समाज में सेवा, सहयोग, समरसता के अमिट संस्कारों को प्रज्ज्वलित करता है।
विज्ञापन
कुंडली के निर्माणाधीन कमल मंदिर में योगदान का आह्वान
कार्यक्रम में भाजपा सांसद नरेश बंसल, विधायक अशोक गोयल देवराहा, तिलकराम गुप्ता, डॉ. अनिल गोयल, संजय गोयल, अजय महावर, उद्योगपति प्रमोद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अतुल सिंघल ने भी अपने विचार रखें। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने में अग्रवाल समाज की भी अग्रणी भूमिका रहेगी। उन्होंने श्रोताओं से कुंडली में निर्माणाधीन कमल मंदिर में तन, मन, धन से योगदान देने का आह्वान किया।
धार्मिक, तीर्थ, सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा मंदिर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मॉडल टाउन से विधायक अशोक गोयल देवराहा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखने की मांग की। कार्यक्रम संयोजक अतुल सिंघल, प्रधान राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दो एकड़ में बन रहा प्रस्तावित कमल मंदिर महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। यह परिसर धार्मिक, तीर्थाटन, सामाजिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनेगा। फिलहाल करीब 1000 ट्रस्टी परिवार इससे जुड़े हैं। कार्यक्रम में कई समाज के लोगों को अग्रभूषण व अग्ररत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।