{"_id":"620015cf3e0a7b6db909ec47","slug":"mahapanchayat-will-be-held-on-february-13-will-agree-on-a-head-of-dahiya-khap-sonipat-news-rtk637681524","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 फरवरी को होगी महापंचायत, दहिया खाप के एक प्रधान पर बनाएंगे सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 फरवरी को होगी महापंचायत, दहिया खाप के एक प्रधान पर बनाएंगे सहमति
विज्ञापन
खरखौदा। दहिया खाप प्रधान पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब लगातार अलग-अलग तारीखों का एलान होने लगा है। एक सप्ताह पहले रविवार को दहिया खाप की पंचायत में एक प्रधान महावीर दहिया ने त्यागपत्र दे दिया था और 6 फरवरी को फिर से पंचायत रखी गई थी।
इससे पहले दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया ने शनिवार को पंचायत कर 24 अप्रैल को त्यागपत्र देने का एलान किया था। रविवार को हुई पंचायत में 13 फरवरी को दहिया खाप की महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है। इस महापंचायत में खास बात यह होगी कि अबकी बार दोनों प्रधानों को इस पंचायत के बीच बुलाया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता भी दहिया खाप का प्रधान नहीं बल्कि सिसाना गांव का निवर्तमान सरपंच करेगा। जिसमें एक प्रधान बनाने का प्रयास किया जाएगा।
दहिया खाप के दो प्रधान होने को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। मौजूदा स्थिति में यह मामला इसलिए भी गर्मा गया है कि 30 जनवरी को एक प्रधान महावीर दहिया ने पांच वर्ष पूरे होने की बात कहकर त्यागपत्र देने की बात कही थी। रविवार को दोबारा हुई पंचायत में भी इस त्यागपत्र को स्वीकृति नहीं मिली। इसी बीच दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया ने भी शनिवार को पंचायत में एलान किया था कि वह 24 अप्रैल को पंचायत कर अपना त्यागपत्र देंगे। लेकिन सिसाना गांव व पंचायती अब मामले में समाधान चाहते हैं। उनका कहना है कि अब दहिया खाप का प्रधान एक ही होगा। दो दर्जन खापों का प्रतिनिधित्व करने वाली दहिया खाप के दो प्रधान होने से सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पंचायत में मौजूद लोगों ने सिसाना गांव को एकजुट होकर मामले में हस्तक्षेप करने पर जोर दिया। इस पंचायत में महावीर दहिया, दिलावर, राजेंद्र दहिया, बिजेंद्र, रामनिवास, धर्मबीर दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोनों प्रधानों को पंचायत में लाया जाए
पंचायत में प्रबुद्घ लोगों ने जोर दिया कि अगर खाप प्रधान को लेकर फैसला करना है तो दोनों ही प्रधानों को एक मंच पर लाकर बात की जाए। ऐसे में 13 फरवरी को महापंचायत बुलाकर मामले को सुलझाने पर सहमति बनी। जिसकी अध्यक्षता सिसाना के निवर्तमान सरपंच करेंगे वहीं एक प्रधान महावीर सिंह दहिया का पंचायत में लाने की जिम्मेदारी राजेंद्र दहिया व दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया को पंचायत में लाने की जिम्मेदारी धर्मबीर सिंह द्वारा ली गई।