फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mahapanchayat on pipli toll on 5 february farmers will gather from many states

Sonipat News: 5 फरवरी को पिपली टोल पर महापंचायत, कई राज्यों से जुटेंगे किसान

Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
mahapanchayat on pipli toll on 5 february farmers will gather from many states
फोटो 37- भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ग्रामीणों को महापंचायत का न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा/सोनीपत। केएमपी के पिपली टोल पर दो सप्ताह से धरना दे रहे किसानों ने सरकार की उदासीनता को देखते हुए 5 फरवरी को महापंचायत बुलाई है। पिपली टोल पर आयोजित होने वाली महापंचायत में आर-पार की रणनीति बनाई जाएगी, ताकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर उचित मांगों को स्वीकार करवाया जा सके। महापंचायत में पांच राज्यों से किसान बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्राप्त नहीं है। जिससे किसानों को भूमि अधिग्रहण से मिलने वाले मुआवजे की धनराशि प्रभावित हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास भूमि अधिग्रहण का मुआवजा सर्कल रेट से चार गुना अधिक मिलने का प्रावधान है। जबकि पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के आसपास की भूमि अधिग्रहण का मुआवजा सर्कल रेट से दोगुना ही मिल पा रहा है। जिससे किसान कम मुआवजा लेने को तैयार नहीं है। किसान संगठनों की मांग है कि मुआवजा नीति को एक समान बनाया जाए। अपनी मांग को लेकर किसान दो सप्ताह से पिपली टोल पर धरना दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी जायजा मांगों को भी स्वीकार नहीं कर रही। जिससे किसानों में रोष बना हुआ है।
सांसद-विधायकों का समर्थन जुटाने पर किया जाएगा विचार
किसानों का कहना है कि वह दो सप्ताह से पिपली टोल पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन की तरफ से उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिससे किसानों में रोष है। ऐसे में आरपार की रणनीति तैयार करने के लिए महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। जिसमें केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व राजस्थान से किसान पहुंचेंगे। महापंचायत में धरने को दिल्ली स्थानांतरित करने व किसानों की उचित मांग को विधानसभा व लोकसभा में उठवाने के लिए सांसद व विधायकों का समर्थन जुटाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

चलाया जनसंपर्क अभियान
किसान महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को पाई, किड़ौली, पहलादपुर, गोपालपुर व बरोणा का दौरा कर 5 फरवरी को पिपली टोल प्लाजा पर आयोजित किसान पंचायत का न्योता दिया गया। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जाएगा। महापंचायत में पंजाब से जगजीत सिंह दल्लेवाल, हरियाणा से जरनैल सिंह व लखविंदर सिंह सिरसा, कर्नाटक से शांता कुमार सहित अनेक खापों के प्रधान पहुंचेंगे। इस अवसर पर देवेंद्र, बेदी दहिया, प्रवीण दहिया, नरेंद्र दहिया, कुलदीप वत्स, देशपाल दहिया, धर्मबीर दहिया, प्रेम शर्मा, रविंदर दहिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 37- भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ग्रामीणों को महापंचायत का न्योता

फोटो 37- भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ग्रामीणों को महापंचायत का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed