फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mahadev's marriage procession took place and the marriage of Lord Shiva and Parvati took place

Sonipat News: महादेव की बरात निकाल कराया भगवान शिव-पार्वती का विवाह

Thu, 06 Mar 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mahadev's marriage procession took place and the marriage of Lord Shiva and Parvati took place
फोटो 33- सोनीपत के बड़ा बाजार में शिव बरात के दौरान शिव तांडव प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
सोनीपत। हलवाई हट्टा स्थित श्री देवी चिट्टाने वाली माता मंदिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित नौ दिवसीय महाशिव पुराण कथा एवं नवचंडी यज्ञ का पांचवां दिन रहा। कथावाचक आचार्य अनुज दीक्षित ने माता पार्वती प्राकट्य, तपस्या व शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बड़ा बाजार स्थित श्री पंचायती ठाकुर की ओर से मंदिर से शिव बरात निकालकर की गई। शिव बरात हलवाई हट्टा, देवी वाड़ा, लाल दरवाजा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री देवी चिट्टाने वाली माता मंदिर में कथा स्थल पर पहुंची। महादेव की बरात में कलाकारों ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। मंदिर में शिव बरात का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यजमान के रूप में शीना, अरुण जैन, ममता, राजकुमार वर्मा, अमृत गोयल ने पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की बहन वीणा शर्मा, जीजा सुरेंद्र शर्मा, अजय गर्ग व श्री बालाजी सेवा समिति के प्रधान सुरेश भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित किया। कथा में मंदिर समिति के प्रधान महेश गोयल, उप प्रधान तरुण गोयल, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, पंडित अमित शौनक, अमित कुच्छल, महेंद्र मंगला, प्रवीन गोयल, इंद्र गुप्ता, अशोक गोयल, सचिव गौरव, विशाल गोयल व विक्रांत गुप्ता मौजूद रहे।

फोटो 33- सोनीपत के बड़ा बाजार में शिव बरात के दौरान शिव तांडव प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

फोटो 33- सोनीपत के बड़ा बाजार में शिव बरात के दौरान शिव तांडव प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed