फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maha Kumbh: Two buses sent to Prayagraj, two buses booked for today

महाकुंभ : प्रयागराज भेजी दो बसें, आज के लिए दो बस बुक

Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh: Two buses sent to Prayagraj, two buses booked for today
फोटो 01- सोनीपत के बस अड्डे पर प्रयागराज जाने के लिए खड़ी बस। संवाद - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने को लेकर जिलावासियाें का उत्साह चरम पर है। यही कारण है कि बस अड्डे पर प्रयागराज के लिए एडवांस बुकिंग करवाने वालों की भीड़ लग रही है। हालात यह है कि बुधवार को प्रयागराज जाने के लिए दो बसों की सभी सीटें एक दिन पहले ही बुक हो चुकी हैं। ऐसे में अन्य सवारियों को आगामी दिन के लिए बुकिंग कराने का विकल्प दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में आस्था की डुबकी लगाने की इच्छा रखने वाले जिलावासियों को रोडवेज की तरफ से चलाई सीधी बस सेवा खूब रास आ रही है। महाकुंभ मेला जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। रोडवेज ने यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देते हुए बढ़ती संख्या के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को बस अड्डे से प्रयागराज के लिए दो बसें रवाना की गई। विशेष बात यह है कि इन दोनों बसों की सभी सीटें सोमवार को ही बुक हो चुकी थी। ऐसे में बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों ने अब बुधवार के लिए एडवांस बुकिंग करवाई है।
विज्ञापन

आज रवाना की जाएंगी दो बसें
सोनीपत बस अड्डे से बुधवार को प्रयागराज के लिए दो बसों का परिचालन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इन दोनों बसों की सभी सीटें मंगलवार दोपहर तक ही बुक हो चुकी हैं। उसके बाद आने वाले यात्रियों को आगामी दिन जाने का विकल्प दिया जा रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए सोनीपत बस अड्डे पर 25 फरवरी तक बसों का परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मंगलवार को प्रयागराज के लिए दो बसें रवाना की गई हैं, इन बसों की सभी सीटें सोमवार को ही बुक हो गई थी। बुधवार को भी दो बसें भेजी जाएंगी, जिनकी भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

- सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान अधीक्षक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed