फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Maha Kumbh... Devotees of Pandava city will take a dip in Prayagraj Triveni

Sonipat News: महाकुंभ... प्रयागराज त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे पांडव नगरी के श्रद्धालु

Tue, 14 Jan 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh... Devotees of Pandava city will take a dip in Prayagraj Triveni
फोटो 22- सोनीपत के आठ मरला निवासी बलजीत शर्मा।
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 12 वर्ष बाद लोहड़ी पर्व पर सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। महाकुंभ में हिस्सा लेने को पांडव नगरी के श्रद्धालु भी आतुर हैं। यह श्रद्धालु पहले भी दो बार वर्ष 2013 महाकुंभ व 2019 के अर्धकुंभ मेले में शामिल होकर भारत की विभिन्न संस्कृतियों से अवगत हो चुके हैं। इस बार 144 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोग में महाकुंभ का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

आठ मरला निवासी बलजीत शर्मा ने बताया कि महाकुंभ में पवित्र स्नान से मनुष्य के पाप नष्ट होने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। 12 साल बाद प्रयागराज में गंगा, यमुना व सरस्वती के संगम पर महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया है। महाकुंभ में देशभर से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचकर पवित्र नदियों के संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाते हैं। सोमवार को 12 वर्ष बाद महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ ही महाकुंभ संपन्न होगा। बलजीत शर्मा ने बताया कि वह 27 जनवरी को महाकुंभ के लिए रवाना होंगे। इसके लिए मंगलवार को टिकट आरक्षित करवाएंगे। यह पहला मौका नहीं है कि उन्हें महाकुंभ में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। इससे पहले वह सोनीपत के सेक्टर-15 निवासी राजकुमार, चार मरला निवासी अशोक कुमार व मुरली के साथ महाकुंभ व अर्धकुंभ में शामिल हो चुके थे। वर्ष 2013 में प्रयागराज में ही महाकुंभ व वर्ष 2019 अर्धकुंभ मेला लगाया गया था।
विज्ञापन

एक जगह दिखेगी कई प्रदेशों की संस्कृति
बलजीत शर्मा ने बताया कि हर 5 साल बाद अर्धकुंभ लगता है, लेकिन 12 साल बाद महाकुंभ का अवसर आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार 144 वर्ष के बाद महाकुंभ में समुद्र मंथन के संयोग बन रहे हैं। श्रद्धालु सिद्धि, बुधादित्य व कुंभ योग के साथ श्रवण नक्षत्र में त्रिवेणी के पवित्र जल में श्रद्धा की डुबकी लगाएंगे। तीन नदियों के संगम में स्नान के साथ विभिन्न संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। महाकुंभ में एक साथ कई प्रदेशों की संस्कृति एक ही जगह देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों से कर सकते हैं आवागमन
श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए अंबाला-प्रयागराज रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14217-14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12311-12312 नेताजी एक्सप्रेस व 18309-18310 जम्मूतवी एक्सप्रेस में आवागमन कर सकते हैं। ऊंचाहार एक्सप्रेस का सुबह 5:30 व शाम को 7:52 बजे, नेताजी एक्सप्रेस का सुबह 4:27 व रात 10:07, जम्मूतवी एक्सप्रेस का सुबह 5:12 व रात 10:10 बजे सोनीपत स्टेशन पर ठहराव निर्धारित है। महाकुंभ के लिए फिलहाल सोनीपत रूट पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed