{"_id":"61e5b2f8a4cbc176c9450414","slug":"made-a-phone-call-to-the-guest-teacher-after-becoming-an-acquaintance-withdrawing-99-thousand-rupees-from-the-account-on-the-pretext-of-sending-one-lakh-sonipat-news-rtk6359979175","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचित बनकर गेस्ट टीचर को किया फोन, एक लाख भेजने का झांसा देकर 99 हजार रुपये खाते से निकालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचित बनकर गेस्ट टीचर को किया फोन, एक लाख भेजने का झांसा देकर 99 हजार रुपये खाते से निकालें
विज्ञापन
जटवाड़ा क्षेत्र स्थित खारी कुआं के पास रहने वाले गेस्ट टीचर को झांसे में लेकर उनके खाते से 99 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जब ठगी का पता लगा तो मामले से सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खारी कुआं के पास रहने वाले हरिओम शर्मा गेस्ट टीचर हैं। उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि 15 जनवरी को उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका परिचित बोल रहा है। साथ ही कहा कि वह उसके खाते में एक लाख रुपये भेज रहा है। उसका जानकार आपके पास आकर यह राशि ले जाएगा। उसके कुछ देर बाद ही उसके फोन-पे एप एक मैसेज आया। उसे रिसीव करते ही उसके खाते से 49 हजार रुपये कटने का संदेश आया। जिस पर वह खाते की स्टेटमेंट लेने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गए तो पता लगा कि उसके खाते से अलग-अलग समय में 15, 25, 49 और 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्यक्ति ने खाते से नकदी निकालने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली जा रही है। इसके लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है। इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।