फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Made a deal of 40 suits for Rs. 7500 and ran away with Rs. 50000

Sonipat News: 7500 में किया 40 सूट का सौदा, 50 हजार लेकर भागे

Tue, 17 Sep 2024 07:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Made a deal of 40 suits for Rs. 7500 and ran away with Rs. 50000
गन्नौर। हरिनगर काॅलोनी में सूट बेचने आए युवक एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर उनके 50 हजार रुपये ले कर भाग गए। इतना ही नहीं महिला को 40 कटे-फटे सूट दे गए। महिला ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

हरिनगर कॉलोनी निवासी मुकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 14 सितंबर की दोपहर अपने घर पर थी। उस दौरान दो युवक कपड़ा बेचने आए। उन्होंने कपड़ा खरीदने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने कहा कि वह सस्ते दाम पर कपड़ा दे देंगे। उन्होंने 40 सूट दिखाएं और उनकी कीमत 7500 रुपये बताई। जब वह अलमारी से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल कर लाई तो युवकों ने कहा कि वह गड्डी से 7500 रुपये निकाल कर बाकी रुपये उन्हें लौटा देंगे। उन्होंने युवकों की बातों में आकर 50 हजार रुपये की गड्डी उन्हें थमा दी और अंदर पानी लेने चली गई। मौके का फायदा उठा कर दोनों युवक 50 हजार रुपये लेकर अपनी कार सहित वहां से भाग गए। बाद में सूट खोल कर देखे तो सभी सूट कटे-फटे मिले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed