फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Madan Lal Dhingra fountain square inaugurated, selfie point to be built soon

Sonipat News: मदन लाल ढींगरा फव्वारा चौक का किया लोकार्पण, जल्द बनेगा सेल्फी प्वाइंट

Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Madan Lal Dhingra fountain square inaugurated, selfie point to be built soon
सोनीपत। मेयर निखिल मदान वीरवार को कच्चे क्वार्टर बाजार के पास ओल्ड डीसी रोड पर निर्मित शहीद मदन लाल ढींगरा फव्वारा चौक का लोकार्पण किया। इस दौरान निगम पार्षद इंदु वलेचा और कच्चे क्वार्टर बाजार के दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि वर्षों से बाजार के मुख्य प्रवेश मार्ग पर कचरा डंपिंग प्वाइंट बना हुआ था। इसके कारण यहां हर समय गंदगी फैली रहती थी जिससे लोगों को परेशानी होती थी और कूड़ा उठान के समय जाम की स्थिति बन जाती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान करते हुए अक्तूबर, 2023 में उन्होंने डंपिंग पॉइंट को हटवाया था और वहां बने कमरे को जेसीबी से तुड़वाया गया था। इसके बाद 12.20 लाख रुपये से इस जगह का सुंदरीकरण करते हुए फव्वारा चौक बनाया गया है। अब इस चौक को सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी विकसित किया जाएगा और जल्द ही आई लव सोनीपत की पट्टिका यहां लगाई जाएगी। ओल्ड डीसी रोड को अमर शहीद मदन लाल ढींगरा के नाम से जाना जाता है इसलिए इस चौक को भी स्वतंत्रता सेनानी मदन लाल ढींगरा को समर्पित किया गया है।
विज्ञापन


शौचालय बनाने के कार्य का शुभारंभ किया
मेयर निखिल मदान ने बताया कि ओल्ड डी सी रोड पर दुर्गा मंदिर पार्किंग परिसर में 12.50 लाख रुपये से महिलाओं और पुरुषों के दो-दो प्रसाधन (शौचालय) बनाने के कार्य का भी शुभारंभ किया गया है । मार्किट प्रधान जवाहर चांदना से नारियल तुड़वाकर इस कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ कराया। इस दौरान संजीव वलेचा, मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा, वासुदेव सुखीजा, नरेश छाबड़ा, अमित सुखीजा, प्रेम, मोहित, विकास, सुमित, नितेश, अनिल शर्मा, अमित, एलडी चावला, जवाहर आर्य, जितेंद्र, मोनू, गौतम, अनमोल, सुनील, रमेश, बिट्टू, दयाल चंद, रामधन, गोविंद, पवन, लवली, आशु, विनय, ललित, दीपू,विक्की, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed