फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   machine mechanic threatened and cash and mobile snatched away In Sonipat, thieves targeted advocate house

Sonipat: मशीन मैकेनिक को डरा धमकाकर नकदी व मोबाइल छीना, चोरों ने बंद अधिवक्ता के घर को बनाया निशाना

Mon, 19 Feb 2024 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Feb 2024 12:03 PM IST
सार

सोनीपत में चोरी और छीनाझपटी के मामले सामने आया है। मशीन मैकेनिक को बदमाशों ने डराकर उसका मोबाइल व 18 हजार रुपये की नकदी छीन ली। वहीं, पटेल नगर स्थित अधिवक्ता के बंद घर में घुसकर चोर सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
machine mechanic threatened and cash and mobile snatched away In Sonipat, thieves targeted advocate house
अधिवक्ता के घर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रेल कोच फैक्टरी के पास तीन झपटमार मशीन मैकेनिक से 18 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मूलरूप से बिहार के जिला मोतिहारी के गांव केसरिया फिलहाल गांव बड़ी निवासी दीपक कुमार ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह मशीन मैकेनिक का काम करते हैं। उन्हें ठेकेदार बिजेंद्र ने 18 हजार रुपये दिए थे। वह 18 फरवरी की रात को आठ बजे फैक्टरी से घर जा रहे थे। जब वह रेल कोच फैक्टरी के पास पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने उसे डराकर उनका मोबाइल व 18 हजार रुपये की नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर तीनों युवक भाग निकले। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर बड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के बंद घर में चोरी, सामान ले गए चोर

सोनीपत के पटेल नगर स्थित अधिवक्ता के बंद घर में घुसकर चोर सामान चोरी कर ले गए। अधिवक्ता जब घर पहुंचे तो चोरी का पता लगा। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटेल नगर स्थित बर्फ फैक्टरी निवासी अधिवक्ता आशीष वत्स ने बताया कि वह शनिवार को निजी काम से बाहर गए थे। वह रविवार को घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था और कीमती सामान गायब था। चोर एयरकंडीशनर, एलईडी, लैपटॉप, बैटरी, वोल्टेज, सात टूटियां, सिलिंडर, चूल्हा, कॉपर वायर व अन्य सामान ले गए। अधिवक्ता ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed