Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lord Vishwakarma Maharaj is considered the creator of the world: Jagbir Malik

विश्व के निर्माता माने जाते हैं भगवान विश्वकर्मा महाराज : जगबीर मलिक

Tue, 10 Nov 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma Maharaj is considered the creator of the world: Jagbir Malik
फोटो - महम रोड पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए पूर्व विधायक जगबीर मलिक। स - फोटो : 1
गोहाना। महम रोड पर स्थित भगवान विश्वकर्मा चौक पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगबीर मलिक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर, शिल्पकार और वास्तुकार व विश्व के निर्माता माने जाते हैं। माना जाता है कि उन्होंने देवताओं के लिए स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी, सुधर्मा सभा, पुष्पक विमान, द्वारिका पुरी, सोने की लंका, पांडवों के लिए हस्तिनापुर तथा इंद्रप्रस्थ, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, धनुष, भगवान शिव का त्रिशूल भगवान विष्णु का धनुष, इंद्र का वज्र बनाए थे। कार्यक्रम में आजाद डांगी, ओम प्रकाश जांगड़ा, सुरेश धीमान, मुकेश पांचाल, ईश्वर प्रजापति, संतोष पांचाल, राजेंद्र पांचाल आदि उपस्थित थे। सोमवार को आहुलाना गांव में भी विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सेकंडों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed