फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lord Vishwakarma is the best architect of the universe: Nikhil Madan

भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सर्वश्रेष्ठ शिल्पकार : निखिल मदान

Sun, 03 Nov 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma is the best architect of the universe: Nikhil Madan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ककरोई रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा दिवस पर विश्वकर्मा समाज की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सर्व समाज के कल्याण व सुख-शांति की कामना की।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सर्वश्रेष्ठ शिल्पकार हैं। राष्ट्र निर्माण में विश्वकर्मा समाज का योगदान अतुलनीय है। कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी सद्भाव और समाज की 36 बिरादरी में प्रेम बढ़ता है। इससे पहले मंदिर में हवन कर समाज में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। पूर्व जिला प्रधान भलेराम जांगड़ा ने कहा कि संपूर्ण सृष्टि पर जीवन के संचालन के लिए जो भी चीज सृजनात्मक है, वह भगवान विश्वकर्मा की देन है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. रघुवीर सिंह, ओमप्रकाश, मास्टर जगदीश, कलीराम जांगड़ा, अर्पित कामरा, जतिन, करण चौधरी, बिल्लू पांचाल, हरिओम जांगड़ा, कुलदीप वत्स, सोनू, रामकरण जांगड़ा, गजेंद्र जांगड़ा, सोनू सुहाग, हन्नी, सुमित बत्रा व मनोज जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रेलवे कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार के नेतृत्व में हवन कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। कर्मचारियों ने मिलकर हवन में पूर्णाहुति डाली। सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी की सुख-शांति के लिए कामना की। कार्यक्रम में अमरजीत, मोहित, देवेंद्र कुमार, नवीन कुमार व परमजीत मौजूद रहे।

रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक बनवाने की मांग
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में वार्षिक पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी प्रधान सोमदत्त जांगड़ा ने की। मुख्यातिथि के रूप में विधायक देवेंद्र कादियान ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजबीर धीमान, श्यामलाल जांगड़ा, डाॅ. जगदीश जांगड़ा, जगदीश पांचाल, पार्षद रेणू धीमान, बलबीर धीमान व कर्मबीर पांचाल ने शिरकत की। बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने विधायक को रेलवे रोड पर नहर के पास विश्वकर्मा चौक बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं, गांव बड़ी में भगवान विश्वकर्मा समाजसेवा समिति ने भगवान विश्वकर्मा दिवस पर समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंकज धीमान, रामकिशन, संजय, सुभाष, सन्नी, राजेश, प्रदीप पांचाल, सुरेश धीमान, सतबीर धीमान, जयनारायण, बलवान सिंह व संदीप धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed